• img-fluid

    कोरोना में अनाथ हुए बच्चें की पेंशन बंद

  • September 28, 2024

    • युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

    जबलपुर। कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों को भरण पोषण के लिये तत्कालीन शिवराज ङ्क्षसह चौहान सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि बंद होने के बाद युवक कांग्रेस आक्रोशित हो गया। और शुक्रवार को गोरखपुर आदि शंकराचार्य चौराहे पर प्रदेश सरकार का पूतला फंूका। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने का प्रयास किया और कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रयास किए। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।


    लेकिन युवक कांग्रेस ने सरकार का पुतला जला दिया। युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष विजय रजक व जिला महासचिव अक्षय विनोदिया के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश में अनाथ हुए ऐसे परिवार जिसमें माता-पिता की कोरोना से मौत हो गई। उन परिवारों को शिवराज सिंह चौहान सरकार ने हर महीने जीवन यापन के लिये सहायता राशि देने की घोषणा की थी जो दी भी जा रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये राशि बंद करने की घोषणा कर दी जो बहुत ही शर्मनाक है। जिसका जबलपुर युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है, और सरकार से पुन: सहायता राशि शुरू किए जाने की मांग करती है। कार्यक्रम में सिद्धांत जैन, मिथुन शिवहरे, शुभम राजक, आशुतोष शुक्ला, स्वर्णिम समैया, मोनू राय, दुर्गेश पाठक, पप्पू ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, अमरूत कोटवाल, सुमित गुप्ता, गौरव यादव, आकाश तिवारी, सत्यम तिवारी, मोनू खण्डेलवाल, विनय पटेल, सक्षम गोस्वामी, पवन मेहरा, आदित्य खुरासिया, सुरेंद्र चौधरी, उज्ज्वल जैसवाल, डब्बू मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सम्राट रजक, सौरभ रजक, इशांत रजक, साहिल रजक, आदि युवा नेता उपस्थित थे।

    Share:

    स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्रेया और आराध्या का सम्मान

    Sat Sep 28 , 2024
    जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत् संस्कृति थिएटर में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता श्रेया खंडेलवाल तथा बाल विदुषी आराध्या तिवारी को स्वच्छता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए पट्टिका एवं क्रॉउन से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफ़ाई मित्रों और स्वच्छता चैंपियंस को भी पी पी ई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved