• img-fluid

    Birthday Special: पहले ही सीन से घर-घर में छा गए थे Pearl V Puri, सिर्फ एक गलती पड़ गई करियर पर भारी

  • July 10, 2022


    डेस्क। छोटे पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाले पर्ल वी पुरी आज टेलीविजन इंडस्ट्री पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता पर्ल 10 जुलाई यानी आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने से पहले पर्ल ने बतौर मॉडल भी काम किया और फिर छोटे पर्दे पर डेब्यू के बाद वह घर-घर में पहचाने गए। हालांकि अभिनेता का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उन्होंने गर्लफ्रेंड की वजह से अभिनय की ओर रुख किया था और उनका फैसला सही भी रहा। पर्ल ने अपने करियर और जिंदगी में जहां अच्छा समय देखा तो वहीं कुछ वक्त उनके लिए बुरे सपने की तरह रहा।

    पर्ल वी पुरी के के पिता एक बिजनेसमैन थे और इसलिए वह चाहते थे कि उनका बेटा भी व्यवसाय में उनका साथ दे, लेकिन पर्ल ने अभिनय की दुनिया को चुना। इस बारे में अभिनेता पर्ल वी पुरी ने एक बार मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बड़ी फैन थी और वही चाहती थीं कि पर्ल अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाएं। इसी वजह से पर्ल अपने पिता की मर्जी के खिलाफ तक चले गए थे और मुंबई आ गए। हालांकि जब पर्ल अपना मुकाम बना चुके थे, तब उनकी गर्लफ्रेंड का कहना था कि वह अभिनय छोड़ दें, लेकिन पर्ल ने अपने करियर से समझौता नहीं किया और इस तरह से उनकी रिलेशनशिप खत्म हो गई।


    टीवी की दुनिया से मिली पहचान
    मुंबई आने के बाद अभिनेता पर्ल के असली इम्तिहान की शुरुआत हुई और हर कलाकार की तरह उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में विज्ञापनों में काम किया, वहीं एक दो फिल्मों में काम करने के बाद जब पहचान नहीं मिली तो पर्ल ने टीवी की दुनिया की ओर रुख किया। जहां न सिर्फ वह अपने अभिनय बल्कि गुड लुक्स के लिए भी पहचाने गए।

    पहले सीरियल से ही पहचाने गए पर्ल
    बतौर मॉडल काम कर चुके पर्ल वी पुरी ने मुख्य कलाकार के रूप में छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘फिर भी न माने बद्तमीज़ दिल से की थी। हालांकि यह सीरियल ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन अपने लुक्स की वजह से पर्ल वी पुरी पहले सीरियल से ही पहचाने जाने लगे थे। एक्टर पर्ल सबसे ज्यादा पॉपुलर एकता कपूर के शो ‘नागिन 3’ से हुए। इस शो से वह माहिर की भूमिका में नजर आए थे।

    पर्ल की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर
    अभिनेता पर्ल के लिए साल 2021 बेहद मुश्किलों भरा रहा। दरअसल उनके ऊपर एक नाबालिग से रेप का आरोप था और इसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। इसी दौरान पर्ल की मां भी कैंसर से जूझ रही थी। इस दौरान अभिनेता बुरी तरह टूट गए थे और यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया तक से खुद को दूर कर लिया था। फिलहाल अब वह सभी आरोपों से बरी हो चुके हैं, लेकिन इससे उनकी निजी जिंदगी के साथ ही करियर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा और वह लंबे से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं। अब चर्चा है कि वह जल्दी ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

    Share:

    उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

    Sun Jul 10 , 2022
    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। घर में पंखा, कूलर, एसी होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved