• img-fluid

    पटवारी ने दिखाई ताकत, प्रदेश अध्यक्ष का पदभार लेने काफिले के साथ निकले

  • December 19, 2023

    • आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे

    इंदौर। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज दोपहर भोपाल में पीसीसी कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। आज सुबह साढ़े 9 बजे वे उनके घर से रवाना हुए, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए थे। इनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा पदाधिकारी भी शामिल हैं। पटवारी उज्जैन होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। उज्जैन से भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ जाएंगे।

    पटवारी के बिजलपुर स्थित निवास पर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया था। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, मनीष पटेल, अफसर पटेल और ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी भी उनके साथ रवाना हुए। पटवारी कल रात दिल्ली से इंदौर पहुंचे थे। मालवा क्षेत्र से लंबे समय बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसको लेकर भी कांग्रेसियों में जोश है और आज सुबह पटवारी के घर से कार्यकर्ता उन्हें लेकर भोपाल की ओर रवाना हुए। रास्ते में कार्यकर्ताओं के जत्थों ने उनका स्वागत किया। महू नाका चौराहा होते हुए जब पटवारी की रैली लाबरिया भेरू चौराहे पर पहुंची तो वहां शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और अन्य कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ ही रैली में रवाना हो गए।


    इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, देवेंद्रसिंह यादव, रफीक अलवी, मुकेश यादव, गिरीश जोशी, विवेक खंडेलवाल, राजकुमार यादव, अनिल टांक, श्यामसुंदर यादव, सीएल यादव मौजूद रहे। इसके बाद काफिला मरीमाता चौराहा होते हुए उज्जैन की ओर रवाना हुआ। यहां दीपू यादव, चिंटू चौकसे और राजेश चौकसे के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा बाणगंगा मार्ग जाम हो गया। यहां से वे सीधे उज्जैन पहुंच रहे हैं और वहां से देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल में सभी जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंच रहे हैं। पटवारी को रोड शो के रूप में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 3 बजे वे पदभार ग्रहण करेंगे।

    कल सिंघार ने किया था शक्ति प्रदर्शन
    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कल कार्यभार ग्रहण करने के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। सिंघार ने कल 16वीं विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। इसके पहले उनके साथ उनके क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे थे। इसके बाद शाम को कांग्रेस के सभी विधायकों को उन्होंने भोज दिया, जिसमें एकजुट रहने और एक साथ सरकार का मुद्दों पर विरोध करने की बात हुई। सिंघार भी मालवा के आदिवासी अंचल से ही नेता प्रतिपक्ष बने हैं।

    Share:

    संसद में घमासान: टीएमसी सांसद ने मिमिक्री कर सभापित का उड़ाया मजाक, राहुल गांधी बना रहे थे वीडियो....सभापति बोले...

    Tue Dec 19 , 2023
    नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक और 92 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा (Lok Sabha and Rajya Sabha) से सस्पेंड किए जाने को लेकर संसद के दोनों सदनों में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved