• img-fluid

    ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ के बाद दूसरा गाना भी रिलीज ‘झूमे जो पठान’

  • December 23, 2022

    शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण (Shahrukh Khan, Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John abraham) की फिल्म पठान (movie pathan) के हालिया रिलीज गाने ‘बेशरम रंग’ इन दिनों विवादों में है। इस बीच निर्माता ने गुरुवार को फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज कर दिया है।

    शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने को सुनने के बाद दर्शक ख़ुशी से झूम उठे हैं। गाने में शाहरुख -दीपिका के जबदस्त डांस मूव्स देखे जा सकते हैं। ‘झूमे जो पठान’ गाने को अरिजीत सिंह के साथ सुकृति ककर और विशाल-शेखर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कुमार के हैं और इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने तैयार किया है।


     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


    ‘झूमे जो पठान’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर बात करें फिल्म ‘पठान’ की तो दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार है। यह एक एक्शन -थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में शाहरुख़, जॉन और दीपिका के अलावा डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी।

     

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Dec 23 , 2022
    23 दिसंबर 2022 1. तीन रंगों का सुंदर पक्षी, नील गगन में भरे उड़ान, सब की आंखों का है तारा, सब करते इसका सम्मान। उत्तर. ….(तिरंगा) राष्ट्रीय ध्वज 2. वृक्ष परे रहूं मगर पक्षी नहीं, तीन आंखें हैं मेरी पर शंकर नहीं, छाल के वस्त्र पहनूं पर योगी नहीं, जल से हूं परिपूर्ण मगर मटका […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved