• img-fluid

    Pathaan Worldwide Box Office Collection Day : पठान की कमाई 500 करोड़ के पार

  • January 30, 2023

    मुंबई (Mumbai)। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) भारत ही नहीं, दुनिया में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड (New Record) अपने नाम कर लिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Box Office Collection) 500 करोड़ के पार कर गया है।

    दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 107 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली शुरुआत करने वाली शाहरुख खान की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 505 करोड़ रुपये की कमाई की।



    बता दें कि यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा यह अविश्वसनीय है कि रिलीज के पहले पांच दिनों में फिल्म के कलेक्शंस को देखते हुए पठान ने भारत और विदेशों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। पठान” को दुनिया भर प्यार मिल रहा है, जो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


    अगर फिल्‍म की बात करें तो यह एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा विलेन के रोल में जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं, इसके साथ आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया फिल्म में अहम किरदारों में हैं।

    Share:

    ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Jan 30 , 2023
    सिंधिया समर्थकों को बताया…क्या होता है संगठन? भाजपा में संगठन क्या होता है, ये शायद सिंधिया समर्थक अभी तक जान नहीं पाए हैं। जो सरकार में हैं वे तो और भी नहीं जान पाए होंगे, क्योंकि भाजपा में आते ही उन्हें मलाईदार कुर्सी मिल गई। जिन्हें नहीं मिली, वे संगठन में धक्के खा रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved