• img-fluid

    Paris Olympics 2024: भारत के लिए पेरिस में निशाना साधेंगी भाजपा की महिला विधायक

  • July 30, 2024


    जमुई। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024:) का आगाज हो चुका है। 16 खेलों के 69 मेडल इवेंट में भारत (India) की ओर से 117 एथलीट (Athlete) दमखम दिखाने में जुटे हैं। भारत के पास पदक आया भी है और उम्मीद अभी लगातार बनी हुई है। इन एथलीट के बीच एक ऐसी भी एथलीट हैं, जो अन्य एथलीटों के लिए प्रेरणा हैं। बिहार के जमुई (Jamui of Bihar) जिले के गिद्धौर निवासी और देश की इकलौती विधायक शूटर (MLA Shooter) के रूप में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर वहां गई हुई हैं। वह 30 व 31 जुलाई को ओलंपिक में भारत के लिए शॉट गन ट्रैप इवेंट में मेडल में पर निशाना लगाएंगी। भारतीय समयानुसार वह दिन के 12:30 बजे और पेरिस टाइम के अनुसार सुबह 9:30 बजे से शॉट गन ट्रैप इवेंट में निशाना साधेंगी।


    कॉमनवेल्थ गोल्ड पर निशाना साध चुकी हैं श्रेयसी
    30 जुलाई को उनका क्वालीफाई होगा और 31 जुलाई को फाइनल होगा। भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह की पुत्री हैं। श्रेयसी सिंह एथलीट होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। वह मौजूदा बिहार विधानसभा की सदस्य भी हैं और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जमुई विधायक हैं। श्रेयसी ने साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के डबल ट्रैप इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड पर निशाना लगाकर देश का नाम ऊंचा किया था। ऐसे में अब उनसे उम्मीद है कि वह पेरिस में भी मेडल जीतकर देश और अपने राज्य का नाम रौशन करेंगी।

    राजनीतिक परिवार से आती हैं श्रेयसी सिंह
    अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित 33 साल की श्रेयसी सिंह ऐसे परिवार से हैं, जिसे बिहार में राजनीति के लिए जाना जाता है। उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे थे। वह राजसी परिवार की हैं और पिता के नक्शे-कदम पर चलकर राजनीति में आई हैं। उनकी मां बांका के सांसद रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी इस परिवार का करीबी नाता रहा है और उनसे दूरी का भी, लेकिन अब भाजपा विधायक होने के नाते सत्ताधारी खेमे से हैं। श्रेयसी सिंह 2020 में विधानसभा चुनाव में उतरी थीं और बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गई थीं। श्रेयसी ने लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण भी किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में मंचों पर भी नजर आई थीं।

    Share:

    US: बाइडन ने की कमला हैरिस की तारीफ, बोले- वह नागरिक अधिकारों की समर्थक और प्रेरणादायक नेता

    Tue Jul 30 , 2024
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने अपनी ही पार्टी की नेता और राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार (Presidential election candidate Kamala Harris) कमला हैरिस (Kamala Harris) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस नागरिक अधिकारों का समर्थन करने वाली प्रेरणादायक नेता हैं। टेक्सास के आस्टिन में लिंडल बी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved