• img-fluid

    Paris Olympic 2024: आज ओलंपिक में भारत के दिग्गज खिलाड़ियों के मैच, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, दीपिका का दिखेगा कमाल

  • July 31, 2024

    पेरिस. खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक (Paris Olympic) में भारत (India) ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग (Shooting) में स्टार निशानेबाज मनु भाकर (Star shooter Manu Bhaker) ने ब्रॉन्ज (Bronze) दिलाए हैं. पहला उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में दिलाया था. फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया.


    मगर पांचवें दिन (31 जुलाई) भारत को एक भी मेडल नहीं मिलेगा. इसका बड़ा कारण है कि शेड्यूल के मुताबिक इस दिन एक भी मेडल मैच नहीं है. आज निशानेबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तीरंदाजी और घुड़सवारी में सिर्फ ग्रुप स्टेज या क्वालिफाइंग मुकाबले ही होने हैं. आइए जानते हैं चौथे दिन भारत का फुल शेड्यूल…

    निशानेबाजी:
    50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे
    ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

    बैडमिंटन:
    महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) – दोपहर 12:50 बजे
    पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) – दोपहर 1:40 बजे
    पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणॉय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम) – रात 11 बजे

    टेबल टेनिस:
    महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) – दोपहर 2:20 बजे

    मुक्केबाजी:
    महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) – दोपहर 3:50 बजे
    पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) – रात 12:18 बजे।

    तीरंदाजी:
    महिला एकल: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी – दोपहर 3:56 बजे
    पुरुष एकल: अंतिम 64 चरण: तरुणदीप राय – रात 9:15 बजे

    घुड़सवारी:
    व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला – दोपहर 1:30 बजे

    पांचवें दिन (30 जुलाई) के लिए समय के हिसाब से भारतीय शेड्यूल:

    दोपहर 12:30 बजे – 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले
    दोपहर 12:30 बजे – ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी
    दोपहर 12:50 बजे – महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया)
    दोपहर 1:30 बजे – व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला
    दोपहर 1:40 बजे – पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया)
    दोपहर 2:20 बजे – महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर)
    दोपहर 3:50 बजे – महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे)
    दोपहर 3:56 बजे – महिला एकल: अंतिम 64 चरण: दीपिका कुमारी
    रात 9:15 बजे – पुरुष एकल: अंतिम 64 चरण: तरुणदीप राय
    रात 11 बजे – पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणॉय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम)
    रात 12:18 बजे – पुरुषों 71 किग्रा (अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर)

    Share:

    Bigg Boss OTT 3, ग्रांड फिनाले का आखिरी एपिसोड दो दिन बाद

    Wed Jul 31 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के ग्रांड फिनाले का फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। चंद्रिका दीक्षित, पायल मलिक, पॉलोमी, शिवानी कुमारी और सना जैसे खिलाड़ियों के एविक्शन के बाद अब गिनती के ही खिलाड़ी बिग बॉस (Bigg Boss OTT 3) हाउस में बचे हैं, और जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved