• img-fluid

    Parineeti & Raghav: राघव चड्ढा संग आज सगाई करेंगी अभिनेत्री परिणीति! प्रियंका चोपड़ा भी होंगी शामिल

  • May 13, 2023

    मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के लिए आज का दिन काफी खास है। परिणीति और राघव, आज दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। जिस में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। एक ओर जहां लंदन से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इस फंक्शन में शामिल होने के लिए निकल चुकी हैं तो दूसरी ओर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने इस सगाई की पुष्टि कर दी है।


    दिल्ली के लिए रवाना हुईं प्रियंका
    सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सामने आई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की ये तस्वीर लंदन एयरपोर्ट की है, जहां से वो दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। दिल्ली में प्रियंका, परिणीति और राघव (Priyanka, Parineeti and Raghav) की सगाई में शामिल होंगी। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई की सुबह प्रियंका दिल्ली पहुंच जाएंगी और ये उनकी एक शॉर्ट ट्रिप होगी। वहीं इस खास मौके पर निक भी उनके साथ आ सकते हैं।

    मधु चोपड़ा ने की पुष्टि
    वहीं पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की सगाई की पुष्टि कर दी है और बातचीत में दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि अभी तक राघव और परिणीति की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम पांच बजे से दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई होगी, जिस में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही सिर्फ शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक करण जौहर भी इस फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।

     

    Share:

    224 उम्मीदवारों में से किसकी चमकेगी किस्मत? बोम्मई से लेकर सिद्धारमैया तक....इन बड़े चेहरों पर सभी की नजर

    Sat May 13 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly ) की सभी 224 सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटो गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सवा आठ बजे तक रुझान आने लगेंगे। इसके साथ ही ये भी पता लगने लगेगा कि 2,615 उम्मीदवारों (candidates) में किन 224 उम्मीदवारों की किस्मत चमकेगी। इन सभी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved