• img-fluid

    भाई की सगाई में नहीं पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, फैंस हुए निराश

  • August 27, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां दिखाती रहती हैं। इंटरनेशनल स्टार हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (brother siddharth chopra) की सगाई में शरीक हुईं। यह खास इवेंट PC के पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर आयोजित किया गया जहां से कई तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फोटोज के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की एक थ्रोबैक फोटो भी डाली है। लेकिन ये तस्वीरें देखने के बाद दर्शकों की जिज्ञासा किसी और चीज को लेकर रही।

    भाई की सगाई में नहीं पहुंचीं परी
    असल में इनमें से किसी भी फोटो में प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा नजह नहीं आ रही हैं। भाई की सगाई पर माहौल खुशनुमा है और हर किसी के चेहरे पर उत्साह की लहर साफ देखी जा सकती है, लेकिन कमेंट सेक्शन में तमाम लोगों ने यह सवाल पूछा है कि भाई की सगाई में परिणीति चोपड़ा नजर क्यों नहीं आईं? कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि परिणीति तो भारत में ही हैं ना? वो सगाई में क्यों नहीं हैं। फोटोज में आप प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा और कजिन मन्नारा चोपड़ा को भी देख सकते हैं, लेकिन परिणीति किसी फोटो में नहीं हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)




    फैंस लगा रहे हैं ऐसे-ऐसे अनुमान
    कमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा, “परिणीति कहां है?” दूसरे ने लिखा, “परिणीति क्यों नहीं आ सकीं?” अब जब तस्वीरों में परिणीति नहीं हैं, तो फैंस के बीच कयासों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कोई मानकर चल रहा है कि दोनों बहनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। तो कोई एक्ट्रेस के बिजी शेड्यूल को इसकी वजह मानकर चल रहा है। किसी ने तो यहां तक कयास लगा लिए हैं कि शायद परिणीति प्रेग्नेंट हैं जिसके चलते उन्होंने सगाई में नहीं आने का फैसला किया होगा। हालांकि इनमें से किसी भी बात पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं है।

    आखिर कहां हैं परिणीति चोपड़ा?
    अब सवाल उठका है कि परिणीति चोपड़ा आखिर हैं कहां? एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकाउंट बताता है कि राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा अभी लंदन में हैं और ब्रिटिश हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन परिणीति कि सगाई में नहीं पहुंच पाई थीं। ऐसा इसलिए था क्योंकि वो शूटिंग में काफी बिजी थीं, लेकिन यहां इस केस में परिणीति के नहीं आ पाने की वजह उनका हॉलिडे शेड्यूल ही लग रहा है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं।

    Share:

    'AI की मदद से बेकार खिलाड़ियों को करेंगे बाहर', बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद PCB अध्यक्ष का बयान

    Tue Aug 27 , 2024
    कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलासा किया है कि बोर्ड आगामी चैंपियंस कप के लिए टीम तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहा है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में प्रदर्शन नहीं करने वालों को बदलने के लिए चैंपियंस कप […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved