• img-fluid

    पंकज संघवी और अंतरसिंह दरबार भी कल भाजपा में जाएंगे

  • March 14, 2024

    कांग्रेस छोडऩे वालों का तांता लगा…

    इंदौर। शहर में लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव (assembly elections) तक लडऩे वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज संघवी (Senior Congress leader Pankaj Sanghvi) जहां कल कांग्रेस छोडक़र भाजपा (BJP) में शामिल होने जा रहा है, वहीं महू के पूर्व विधायक और हाल ही में कांग्रेस से बगावत करने वाले अंतरसिंह दरबार (Antarsingh Darbar) भी कल लवाजमे के साथ भाजपा (BJP) में शामिल होंगे।


    प्रदेश में करारी हार के बाद कांग्रेस छोडक़र भाजपा में प्रवेश करने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल सहित कई कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के बाद कल कांग्रेस का बरसों तक साथ निभाने वाले पंकज संघवी जहां भाजपा में शामिल होंगे, वहीं महू के कद्दावर नेता अंतरसिंह दरबार भी कांग्रेस छोडक़र भाजपा का भगवा पहनेंगे।

    महू विधानसभा से पांच बार चुनाव लडक़र दो बार विधायक बने अंतर सिंह दरबार कल सुबह महू के पिगडंबर से काफिले के साथ भोपाल के लिए रवानगी करेंगे। दरबार समर्थकों ने बताया कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बगैर किसी शर्त के अंतर सिंह दरबार भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं, दरबार के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने से महू की कांग्रेस में पूर्ण बिखराव भी संभव है। गौरतलब है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अंतर सिंह दरबार के बजाय कांग्रेस से रामकिशोर शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद से ही दरबार कांग्रेस से असंतुष्ट नजर आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में भी दरबार ने निर्दलीय चुनाव लड़ कर अपना दमखम बता दिया था।

    Share:

    संघवी की टीस, मैं चुनाव लड़ रहा था और पटवारी हेलिकॉप्टर में घूम रहे थे

    Thu Mar 14 , 2024
    कल संघवी के साथ अंतरसिंह दरबार के भी भाजपा में जाने की तैयारी इंदौर। जब से जीतू पटवारी (Jitu Patwari) प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से एक बार भी वे मुझसे मिलने नहीं आए। ऐसे व्यक्ति के साथ मैं काम नहीं कर सकता। इसलिए कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जा रहा हूं। यह बात कांग्रेस के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved