• img-fluid

    पानिया भाई की गैंग ने डाली थी इंदौर में सीरियल डकैती

  • July 17, 2023

    इंदौर।  चंदननगर क्षेत्र (Chandannagar area) में सीरियल डकैती (robbery) डालने वाले गिरोह के सरगना पानिया भाई (paniya bhai) को इंदौर पुलिस (Indore police) ने गुजरात (Gujarat) से गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। ये इंदौर में डकैती डालने के बाद वापस अपने घरों को लौट गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनके घर पहुंची। बताते हैं कि गिरोह के कई सदस्य पहाडिय़ों पर रहते हैं, जो पुलिस को देखकर भाग निकले।


    तीन दिन पहले चंदननगर थाना क्षेत्र में चड्डी-बनियान गिरोह ने सीरियल डकैती डाली थी। इन लोगों ने प्रेरणा सदन, हाईलिंक कॉलोनी और श्रीहरि गार्डन में हथियारों के बल पर चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती की थी। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और फुटेज खंगाले। डीसीपी राजेशकुमार सिंह ने बताया कि फुटेज में आठ से दस बदमाश एक बोलेरो जीप में दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने टोल नाकों से जानकारी जुटाई और गुजरात तक पहुंच गई। यहां दाहोद में पुलिस ने छापे मारे तो बोलेरो गाड़ी मिल गई। फिर टीम स्थानीय पुलिस के साथ एक मकान में घुसी तो गिरोह का सरगना पानिया भाई घर में ही मिल गया। उसे गिरफ्तार कर टीम इंदौर आ गई। बोलेरो गुजरात पासिंग है और पानिया भाई के नाम से ही रजिस्टर्ड है। उसका खुद का मकान भी है। उसके पकड़े जाने पर पुलिस को अन्य लोगों के नाम तो पता चल गए, लेकिन वे घरों से भाग निकले। बताते हैं कि वे सभी अलग-अलग गांवों के हैं और कई तो पहाडिय़ों पर रहते हैं। पुलिस बड़ी मुश्किल से वहां तक पहुंची, लेकिन वे हाथ नहीं आए। बताते हैं कि गिरोह के सभी बदमाशों का पुराना रिकार्ड है और वे कई डकैतियों को अंजाम दे चुके हैं। खरगोन में एक जिनिंग मिल में भी इन लोगों ने डकैती डाली थी। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। डीसीपी का कहना है कि गुजरात पुलिस की मदद ली जा रही है, ताकि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। यह गिरोह मध्यप्रदेश और गुजरात में सक्रिय है।

    Share:

    इंदौर में टमाटर 85 रु. किलो से नीचे आया

    Mon Jul 17 , 2023
    टमाटर पर सरकार की सख्ती का असर, बड़े शहरों से किसानों व व्यापारियों ने बनाई दूरी इंदौर।   टमाटर (tomato) के लगातार बढ़ते दामों ने केंद्र सरकार (central government) की चिंता भी बढ़ा दी है। बड़े शहरों में सरकार ने 80 से 90 किलो टमाटर (tomato) की बिक्री (sale) भी शुरू कर दी है, जिसके चलते […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved