• img-fluid

    जोरदार धमाके से थर्राया पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत, 3 लोगों की मौत

  • August 24, 2024

    कराची। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर जोरदार धमाकों से थर्रा उठा है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में शनिवार को यह घातक विस्फोट हुआ। इसमें दो बच्चों और एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो। वहीं घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए।

    अस्पताल की ओर से जारी सूची के अनुसार, घायलों में से 13 को क्वेटा ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा 2022 में सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता तोड़े जाने के बाद हमले बढ़ गए हैं। पिशिन शहर के थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है।


    थाना प्रभारी रहमान ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक सामग्री एक मोटरसाइकिल पर रखी गई थी।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद निरोधक विभाग और बम निरोधक दस्ता जांच के लिए साक्ष्य एकत्र करने के वास्ते घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटना की जांच की जा रही है।

    Share:

    टला बड़ा रेल हादसा, डिरेल होने से बाल-बाल बची फर्रुखाबाद एक्सप्रेस; जांच में जुटे अधिकारी

    Sat Aug 24 , 2024
    फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। आशंका है कि अराजक तत्वों ने कासगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल कराने का प्रयास किया था। ये जो हादसा टला है, वह फर्रुखाबाद जनपद की भटासा रेलवे स्टेशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved