img-fluid

बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, सीमा पार करने की कर रहा था कोशिश

  • March 20, 2025

    कठुआ। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के एक घुसपैठिये को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों को बुधवार रात हीरानगर सेक्टर में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक शख्स की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने से पहले सुरक्षा बलों ने चेतावनी के तौर पर कुछ गोलियां भी चलाई थीं।


    सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए घुसपैठिये की पहचान पाकिस्तान के चिनिओत तहसील के गफूराबाद निवासी कादिर बख्श के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घुसपैठिया सीमा पर कैसे पहुंचा, और उसका क्या इरादा था, इन सारी चीजों की जांच की जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से अक्सर घुसपैठ की कोशिश होती है और कई बार घुसपैठिए मारे भी जाते हैं। कुछ दिन पहले बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था।

    Share:

    मेलानी नाज़रेथ ने ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में उषा बुंदेला का किरदार निभाने पर कहा, उनके लिए यह उनके अधिकारों की लड़ाई है!

    Thu Mar 20 , 2025
    हर घर की अपनी ख़ामोश लड़ाइयाँ होती हैं और ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ में उषा बुंदेला की कहानी ताकत, त्याग और सम्मान की लड़ाई की है। इस किरदार को निभाने वाली मेलानी नाज़रेथ ने उषा के भावनाओं की गहराई और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। उषा सिर्फ़ एक माँ और पत्नी नहीं हैं, बल्कि एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved