नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) ने 17 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसने इन मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistan Maritime Security Agency) (पीएमएसए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए मछुआरों को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया है।
विदित हो कि भारतीय मछुआरों को कराची में मलिर या लांधी जेल भेजा जाता है। यह गिरफ्तारी एक वर्ष के अंतराल के बाद हुई है जब 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और मछली पकड़ने वाली उनकी चार नौकाओं को समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने जब्त किया था।
बता दें कि पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है और मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved