• img-fluid

    Pakistan ने भारतीय मछुआरों को नौकाओं के साथ किया गिरफ्तार

  • March 01, 2021

    नई दिल्‍ली। पाकिस्तान (Pakistan) ने 17 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसने इन मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (Pakistan Maritime Security Agency) (पीएमएसए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए मछुआरों को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया है।



    अधिकारी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को चेतावनी दी गई थी कि वे पाकिस्तान के जलक्षेत्र में हैं और उन्हें दूर चले जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने चेतावनी नहीं सुनी। इसी दौरान 17 मछुआरों को गिरफ्तार करने के लिए तेज गति वाली नौकाओं का इस्तेमाल किया गया जो पाकिस्तान और भारत के बीच तटीय सीमा सर क्रीक के पास पाकिस्तान के जलक्षेत्र में 10-15 समुद्री मील अंदर थे।

    विदित हो कि भारतीय मछुआरों को कराची में मलिर या लांधी जेल भेजा जाता है। यह गिरफ्तारी एक वर्ष के अंतराल के बाद हुई है जब 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और मछली पकड़ने वाली उनकी चार नौकाओं को समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने जब्त किया था।
    बता दें कि पाकिस्तान और भारत अक्सर एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, क्योंकि अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है और मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।

    Share:

    Realme 8 सीरीज़ दमदार फीचर्स के साथ जल्‍द होगी लांच, जानें खासियत

    Mon Mar 1 , 2021
    लंबे समय से खबरे आ रही है कि इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Realme अपना नयी दमदार सीरीज को लांच करने वाली है । संभावना है कि Realme 2 मार्च को रियलमी 8 प्रो को लॉन्च करेगी, जिसके में वह 108 मेगापिक्सल का कैमरा देगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं शेयर की है।रियलमी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved