• img-fluid

    अरब देशों में बढ़ी धान की मांग

  • October 12, 2021

    • पिछले साल से 1 हजार रुपए तक बिक रही महंगी
    • मंडी में धान का भाव अच्छा मिलने से किसानों के चेहरे खिले

    भोपाल। दो साल की मंदी के बाद किसानों को इस बार धान की फसल के अच्छे भाव मिल रहे हैं। पिछले साल से इस साल भाव में एक हजार रुपए तक का उछाल आया है। जिसकी वजह से किसानों (Farmers) को अच्छा मुनाफा हो रहा है। वहीं धान की आवक शुरू होने से बाजार में भी रौनक लौटने लगी है। अच्छी पैदावार के चलते इस साल व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। दरअसल अरब देशों में धान की ज्यादा मांग होने से इसका अच्छा एक्सपोर्ट (Export) हो रहा है। देश से बाहर धान की मांग होने के कारण ही इस साल मंडियों में धान के भाव में पिछले वर्ष की तुलना में एक हजार रुपए का उछाल देखने को मिल रहा है। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है।


    अरब देशों में मांग से बढ़े धान के भाव
    बड़े व्यापारियों का कहना है कि ईरान, इराक, दुबई सहित अन्य अरब देशों में धान की डिमांड बनी हुई है। इसी वजह से धान के भाव में इस साल उछाल देखने को मिला है। पिछले साल जहां धान के भाव 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे थे। वहीं इस साल मंडी में धान 2600 से 2700 रुपए क्विंटल के भाव में बिक रही है।

    धान की बंपर आवक की उम्मीद
    प्रदेश में इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। अच्छी बारिश और नहरों से मिले पर्याप्त पानी के चलते इस साल धान की कृषि उपज मंडियों में बंपर आवक होने की उम्मीद है। उधर विदेशों में धान की मांग को देखते हुए किसानों ने कटाई तेज कर दी है। प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और महाकौशल अंचल में धान बोने वाले किसानों के पास व्यापारी पहुंचने लगे हैं। ताकि वे जल्दी से धान की कटाई करवाएं।

    2 साल से मायूस व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद
    कोरोना महामारी के चलते विगत 2 सालों से व्यापार में मंदी छाई हुई थी। जिसकी वजह से व्यापारियों में भी मायूसी थी लेकिन इस बार धान की अच्छी पैदावार के चलते व्यापारियों को भी अच्छा बाजार चलने की उम्मीद है। दरअसल शहर का बाजार अधिकांश रूप से किसानों पर निर्भर है। किसानों की अच्छी फसल होने पर हमेशा ही बाजार में भी उछाल आया है। यही वजह है कि धान को लेकर व्यापारी इस साल अच्छे व्यापार की उम्मीद लगा रहे।

    Share:

    Madhya Pradesh की 25 फीसदी आबादी नशे की चपेट में!

    Tue Oct 12 , 2021
    शराब व भांग के है सवा करोड़ शौकीन, 10 हजार करोड़ भर रहे सरकार का खजाना भोपाल। मप्र की एक चौथाई आबादी नशेड़ी है। राज्य में शराबबंदी के जब तब उठते मुद्दे के बीच यह विषय भले ही बहस का मुद्दा नहीं बना है। बावजूद इसके राज्य की 23.94 प्रतिशत आबादी भांग व शराब जैसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved