• img-fluid

    युवक के शरीर में अंडाशय और बच्चेदानी मौजूद मिले, हर्निया की सर्जरी में डॉक्‍टर भी हैरान

  • August 12, 2024

    नई दिल्‍ली । पुरुष के शरीर (the male body)में महिलाओं के प्रजनन अंग(Reproductive organs)! यह अजब-गजब स्थिति हर्निया की सर्जरी(Hernia surgery) कराने आए एक युवक के शरीर (body of a young man)में पाई गई। उसकी कमर के निचले हिस्से में मूत्र मार्ग के पास ही बच्चेदानी (यूट्रस) और अंडाशय (ओवरी) मौजूद मिले। दोनों अंग अर्द्धविकसित थे। उनका करीब 60 फीसदी विकास हुआ था। इस विकृति को ऑपरेशन कर निकाल दिया। अब युवक स्वस्थ है।


    बड़हलगंज का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति राजगीर मिस्त्री है। वह दो बच्चों का पिता है। तीन महीने से पेट दर्द और उल्टी से परेशान था। पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। सुधार न होने पर इलाज के लिए अपनी बहन के घर खलीलाबाद गया। वहीं अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि पेट के निचले हिस्से एंब्रियो कैनाल के पास हर्निया बन गया है। मांस के लोथड़े शरीर की आंतरिक त्वचा के संपर्क में आ रहे हैं। इस वजह से पेट में बेतहाशा दर्द हो रहा है।

    मांस का लोथड़ा था बच्चेदानी

    ऑपरेशन के वक्त मौजूद रहे मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने फ्री हर्निया सर्जरी का कैंप लगाया था। उसी कैम्प में युवक सर्जरी कराने पहुंचा था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हर्निया स्पष्ट तौर पर दिख रही थी। रिपोर्ट में दर्ज था कि शरीर में जांघ और कमर के पास स्थित इंग्वाइनल कैनाल से कुछ मांस बाहर निकल रहा है। कैम्प में ही युवक की ओपन सर्जरी की गई। इस दौरान पता चला कि पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक पहुंचा मांस का लोथड़ा दरअसल अविकसित बच्चेदानी है। उससे सटा हुआ अंडाशय भी था। दोनों अर्द्धविकसित थे। खास बात यह है कि युवक महिलाओं जैसे कोई गुण नहीं थे। यह एक जन्मजात विकृति है, जो एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है। सर्जरी के बाद युवक स्वस्थ है। साक्ष्य के लिए चिकित्सकों ने इस अनोखे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया।

    रेडियोलॉजिस्ट से हुई चूक

    डॉ. नरेंद्र ने बताया कि युवक ने संतकबीरनगर में कहीं अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। उसी दौरान यह विकृति पकड़ में आ जानी चाहिए थी। रेडियोलॉजिस्ट अगर मांस के लोथड़े की गहराई से जांच करते तो मांस के टुकड़े और यूट्रस का अंतर मिल जाता। वहीं चूक हुई।

    Share:

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, कप्तान बेन स्टोक्स हुए चोटिल

    Mon Aug 12 , 2024
    नई दिल्‍ली । श्रीलंका (Sri Lanka)के खिलाफ आगामी तीन मैच की टेस्ट सीरीज(three match test series) से पहले इंग्लैंड को कप्तान (captain of england)बेन स्टोक्स के रूप में तगड़ा झटका (a big blow)लगा है। रविवार को स्टोक्स को मैनचेस्टर में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए द हंड्रेड मैच के दौरान चोट लग गई। एएफपी की रिपोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved