• img-fluid

    अमेरिका सहित कई देशों में आसमानी आफत से हाहाकार

  • September 18, 2022

    वाशिंगटन। इस समय अमेरिका से लेकर चीन, जापान, पाकिस्‍तान, भारत, श्रीलंका, नेपाल सहित कई देशों में आसमानी आफत (sky disaster) से हाहाकार (outcry) मचा हुआ है। एक तरफ जहां बाढ़ का पानी कहर (water havoc) बरपा रहा तो दूसरी ओर अब तूफानी (stormy) हलचलें भी असर दिखाने लगा है।

    आपको बता दें कि दुनियाभर के कई देश इन दिनों बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं तो वहीं अब जापान की ओर खतरनाक तूफान नैनमाडोल टाइफून तेजी से बढ़ रहा है। जापान के मौसम विभाग ने इन तूफान के कारण भीषण तबाही की चेतावनी दी है।

    अमेरिका (America) से लेकर इटली (Italy), पाकिस्तान (Pakistan) तो वहीं भारत (India) में बाढ़ का कहर दिख रहा है. अचानक आई इस बाढ़ से एक ओर जहां हजारों लोगों की जान चली गई तो वहीं करोड़ों लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि कहीं पानी की किल्लत हो गई है तो कहीं लोगों को खाना नसीब नहीं हो रहा है।



    पाकिस्तान में आई बाढ़ से नुकसान
    पाकिस्तान में आई बाढ़ डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। कुदरत के इस प्रकोप के चलते अब तक 528 बच्चों की तो मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के 34 लाख बच्चे जिंदगी और मौत के मुहाने पर संघर्ष कर रहे हैं।
    संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल के मुताबिक पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुपोषित बच्चे दस्त, डेंगू बुखार और पीड़ादायक चर्म रोगों से जूझ रहे हैं। अब तक 528 बच्चों की मौत हो चुकी है। विनाशकारी बाढ़ का सीधा असर 1.60 करोड़ बच्चों पर पड़ा है और इनमें से 34 लाख को तत्काल मदद की जरुरत है।

    इटली – इटली में बीते दिनों आई अचानक बाढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं। इटली के मार्चे क्षेत्र में शुक्रवार को तेज आंधी-बारिश ने आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी। अचानक हुई इतनी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। राष्ट्रपति सर्जियो मटरेला और प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने बयान जारी कर कहा कि इस बाढ़ से नुकसान की मरम्मत समेत आपदा से विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी आवास स्थापित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

    भारत के कई राज्यों में भी बाढ़ जैसी स्थिति
    भारत के कई राज्यों में भी बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली है। झारखंड से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। राजस्थान में 200 तो वहीं मध्य प्रदेश में करीब 60 से ज्यादा डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। रिहायशी इलाकों में पानी घुसने के चलते सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर हो गए हैं।

    नेपाल में तेज बारिश और भूस्खलन
    नेपाल में तेज बारिश के कारण बाढ़ ने मुसीबत तो बढ़ाई ही है, भूस्खलन भी जानलेवा साबित हो रहा है। अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हो गए। उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि दस लोगों को बचा लिया गया, जबकि दस लोगों की तलाश जारी है। लगातार बारिश के चलते सड़क मार्ग बाधित हो गया है और बिजली गुल है। आपदा के मद्देनजर गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने खोज और बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टर तैनात करने के आदेश दिए हैं।

    अमेरिका में कई शहरों में पानी से तबाही
    अमेरिका के कई शहर कई दिनों से सहमे हुए हैं। डेथ वैली का पानी तबाही बनकर पहाड़ी से नीचे गिर रहा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया के कई हिस्सों में बाढ़ के पानी ने बर्बादी मचा दी है। तस्वीर में दिख रहा ये काला मलबा असल में काला इसलिए दिख रहा है क्योंकि पहाड़ से आता पानी उस इलाके में आगे बढ़ रहा है जहां दो साल पहले आग लगी थी।

     

    Share:

    जो कभी धूम्रपान नहीं करते उन्हें भी फेफड़े का कैंसर, ब्रिटेन में हर साल होती हैं छह हजार मौतें

    Sun Sep 18 , 2022
    लंदन। जो लोग कभी धूम्रपान नहीं करते, उन्हें भी फेफड़े का कैंसर हो सकता है। लंदन में फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के रिसर्चर्स ने अपने अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि फेफड़े के कैंसर के लिए वायु प्रदूषण भी अहम कारण है। अध्ययन में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 2019 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved