नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को वापस लाने का ‘ऑपरेशन गंगा’ जारी है, सोमवार सुबह 6:30 बजे एयर इंडिया की पांचवी फ्लाइट 249 भारतीय नागरिकों (indians) को लेकर यूक्रेन (Ukraine) से दिल्ली (delhi) पहुंची थी। जिसके बाद 11:30 बजे छठवीं फ्लाइट भी भारत के लिए उड़ान भर चुकी है, ये छठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली आ रही है।
बुडापेस्ट से छठी #ऑपरेशनगंगा उड़ान। 240 भारतीय नागरिकों की दिल्ली वापसी।
निकासी के प्रयास सतत दृढ़तर। pic.twitter.com/aoyBOdAPCy
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 28, 2022
इस बात की जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है, विदेश मंत्री ने भारतीय नागरिकों की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, “बुडापेस्ट से छठी ऑपरेशन गंगा उड़ान. 240 भारतीय नागरिकों की दिल्ली वापसी, निकासी के प्रयास सतत जारी है।
भारत लाए गए नागरिक
आपको बता दें कि एक दिन पहले भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का कहा था कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, इसमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved