img-fluid

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, 14 माओवादियों ने तेलंगाना पुलिस के सामने किया सरेंडर

  • April 24, 2025

    डेस्क। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के 14 सदस्यों ने गुरुवार के दिन तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तेलंगाना पुलिस द्वारा जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अलग-अलग कैडरों से संबंधित 14 माओवादियों ने सरेंडर किया है, जिसमें दो एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं। इन्होंने वारंगल पुलिस आयुक्तालय में मल्टी जोन 1 के पुलिस महानिरीक्षक एस चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अबतक इस साल 250 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं।


    पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इसके अलावा जनवरी 2025 से अबतक कुल 12 माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन चयुथा चलाया जा रहा है, जिसके तहत सरेंडर करने वाले माओवादियों के लिए कल्याणकारी उपायों तथा आदिवासी समुदाय के लिए शुरू की गई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने के बाद, माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वाले अधिकांश माओवादी छत्तीसगढ़ से संबंध रखते हैं।

    पुलिस महानिरीक्षक से जब पत्रकारों ने अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कर्रगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे संयुक्त तलाशी अभियान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चलाया जा रहा है। तेलंगाना पुलिस इस अभियान में शामिल नहीं है। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया था। बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा साफ किया जा चुका है कि या तो नक्सली सरेंडर करें या फिर उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं देशभर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बाद आए दिन नक्सली एक के बाद एक सरेंडर कर रहे हैं।

    Share:

    पाकिस्तानियों को इस तारीख तक छोड़ना होगा भारत, भारतीय लोगों को अपने वतन जल्द लौटने का आदेश

    Thu Apr 24 , 2025
    नई दिल्ली। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले और लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान पर लगातार वार कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई और इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक बड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved