• img-fluid

    सेवा, संवेदना और समर्पण ही राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता लाएगी

  • October 20, 2024

    • स्वयंसेवक संघ के प्रहरियों ने मुनि प्रमाण सागर से सीखा नए भारत के गढने का सूत्र

    इंदौर (Indore)। आज हर व्यक्ति बाहरी तौर पर मजबूत दिखता है लेकिन भीतर से कमजोर है। ऐसा मनुष्य कभी टिक नहीं पाता, भीतर से मजबूती होगी तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा। भारत के अतीत में वसुदेव कुटुंबकम की प्रभावना थी, सारा विश्व एक परिवार था। सबको एक समान देखो, कहा गया था। इस भारत में वर्तमान को देखते हैं तो तकलीफ होती है। आज वर्तमान कमजोर हो गया है। कुटुंब तो नष्ट हो गए, लेकिन परिवार भी खत्म हो रहे हैं। मोहता भवन में मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने राष्ट्र, देश, समाज, परिवार के निर्माण के साथ ही युवा और महिला सशक्तिकरण पर संबोधित करते हुए कहा कि यदि राष्ट्र में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ानी है तो चार बातों को विश्व में फैलाना होगा।


    श्रद्धा, सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना सभी के जीवन में आ जाएं तो व्यक्ति के साथ-साथ राष्ट्र भी शक्तिशाली बनेगा और राष्ट्रीयता की भावना भी तभी आएगी। प्रवचन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इन्दौर विभाग के एवं सेवक संघ के लगभग 5 हजार प्रहरी शामिल हुए। डॉ. प्रकाश शास्त्री मालवा प्रांत संघ चालक डॉ. मुकेश मोड़, विभाग संघ चालक ने दीप प्रज्ज्वलित व चित्र अनावरण किया। धर्म प्रभावना समिति से नवीन गोधा, अशोक रानी दोषी, धर्मेंद्र जैन, हर्ष जैन, दिलीप गोधा, भारत मोदी, रितेश पाटनी मौजूद थे। कार्यक्रम की जानकारी राहुल जैन स्पोर्ट्स प्रचार प्रमुख ने दी। मुनिश्री ने मंगल-मंगल हुए जगत में सब मंगलमय होए…मंगल भावना गीत से प्रवचन का समापन किया।

    Share:

    इंदौर : पटरी के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

    Sun Oct 20 , 2024
    एमआर 10 ब्रिज के पास की घटना… परिजन बोले- महिला और उसके पति पर शक इंदौर। ट्रेवल्स संचालक (Travel Operators) युवक (youth ) का शव रेलवे पटरी (railway track) के पास मिला। उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। परिजन ने एक महिला (Woman) और उसके पति (Husband) पर हत्या का आरोप लगाया है। सुंदर नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved