• img-fluid

    साल के पहले एक माह में साइबर ठगी की एक हजार शिकायतें

  • February 08, 2022

    • दस प्रतिशत मामलों में ही पुलिस दर्ज करती है केस, बाकी जांच में

    भोपाल। लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट करने लगे हैं, जिसके चलते साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसका प्रमाण है साल का पहला महीना। जनवरी माह में क्राइम ब्रांच के पास साइबर ठगी की एक हजार शिकायतें पहुंची हैं। इतनी शिकायतें अब तक एक माह में सामने नहीं आई थीं। हालांकि इनमें से दस प्रतिशत मामलों में ही केस दर्ज हो पाता है, बाकी मामले जांच में ही खत्म हो जाते हैं।



    देश के साथ प्रदेश में भी साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पहले हर माह भोपाल शहर में अलग-अलग थानों, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल में लगभग पांच सौ शिकायतें पहुंचती थीं, लेकिन इसमें लॉकडाउन के बाद काफी उछाल आया है। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच के पास जनवरी माह में एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। ओएलएक्स, बैंक अधिकारी, सेना अधिकारी, ट्रेडिंग के नाम सहित सभी प्रकार की शिकायतें हैं। एक हजार के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन तीस से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं, लेकिन दो-तीन मामलों में ही केस दर्ज हो पाता है। बाकी मामले जांच में ही रहते हैं।

    जनसुनवाई में तीस प्रतिशत मामले साइबर ठगी के
    पुलिस की जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें पिछले कुछ सालों से प्रॉपर्टी संबंधित अपराधों की होती हैं। इसके बाद अब साइबर ठगी की शिकायतें दूसरे नंबर पर हंै। अब तीस प्रतिशत शिकायतें साइबर ठगी की आ
    रही हैं।

    Share:

    अब अपनों की आवाज निकालकर ठग रहे ठगोरे

    Tue Feb 8 , 2022
    ठगों ने रुपए उड़ाने का नया तरीका खोजा… मोबाइल की कॉन्टैक्ट लिस्ट के साथ कॉल रिकॉर्डिंग हैक करने में भी माहिर भोपान। 8926291689… यह वह नम्बर है जिसके जरिए एक ही ठग ने कईयों को लाखों का चूना लगाया। इस तरह के कई ऐसे नम्बर हैं जिसके जरिए ठगोरे रोजाना कॉल कर कितनों को चूना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved