• img-fluid

    डंकी में सबको खटकी शाहरुख खान की एक बात, जानिए फैन्स की राय

  • December 05, 2023

    मुंबई (New Delhi)। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म डंकी (awaited movie donky) का ट्रेलर यानी ड्रॉप 4 (trailer ie drop 4) रिलीज हो चुका है। इसमें फिल्म की कहानी की कुछ हिस्सा और रिवील किया गया है। ड्रॉप 4 को देखकर शाहरुख के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि लोगों को इसमें कुछ चीजें खटक भी रही हैं। डंकी का क्लैश सालार से है। पठान और जवान की बंपर कमाई के बाद दर्शकों की उम्मीदों का पैमाना बढ़ गया है। यहां पढ़ें सोशल मीडिया पर डंकी ड्रॉप 4 को लेकर क्या चर्चे हैं।

    लोगों ने निकालीं कमियां
    शाहरुख खान इस वक्त फॉर्म में हैं और उनके फैन्स को डंकी से काफी उम्मीदें। इसके ड्रॉप 4 पर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिऐक्शंस दिख रहे हैं। दर्शकों को पसंद आ रहा है कि राज कुमार हिरानी ने इसमें सारे इमोशंस कवर करने की कोशिश की है। इस ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी, इमोशंस के साथ ऐक्शन भी दिखा है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें कमियां भी दिख रही हैं।



    लोगों को ये बात लगी अजीब
    ड्रॉप पर एक यूजर ने कमेंट किया है, लग नहीं रहा कि राजकुमार हिरानी की फिल्म है। एक ने लिखा है कि ट्रेलर बहुत अच्छा है लेकिन आवाज बहुत अलग और अजीब है। यहां तक कि डायलॉग डिलीवरी। एक कमेंट है, ये शाहरुख खान की लाल सिंह चड्ढा लग रही है। अब तो राज कुमार हिरानी से ही उम्मीदे हैं। एक और कमेंट है, ट्रेलर पूरा बकवास है। ज्यादातर लोगों को फिल्म में शाहरुख खान का एक्सेंट (बोलने का अंदाज) पसंद नहीं आया है।

    फैन्स को लगी फुल एंटरटेनमेंट
    वहीं कई लोगों को ड्रॉप 4 काफी पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है, ऑल टाइम ब्लॉक बस्टर मटीरियल। शाहरुख खान यह साल 3 ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर्स के साथ खत्म करेंगे। एक कमेंट है, एक्शन, रोमांस, इमोशन, कॉमेडी। फुल एंटरटेनमेंट डंकी ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    मूवी में शाहरुख के 2 लुक्स
    मुन्नाभाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स और पीकू जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राज कुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वह पहली बार शाहरुख खान के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। मूवी में शाहरुख खान के 2 लुक्स है। ड्रॉप 4 में शाहरुख ने स्टोरी नरेट की है।

    एक्शन के साथ देशभक्ति का तड़का
    शाहरुख पहले यंग हार्डी के रोल में दिखते हैं। इसमें तापसी पन्नू और विकी कौशल सहित दूसरे एक्टर्स से उनकी केमिस्ट्री दिखाई जाती है। इस पार्ट में फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाई गई है। जिसमें प्यार, दोस्ती, कॉमेडी और फिर इमोशंस हैं। इसके बाद शाहरुख हरदयाल सिंह ढिल्लन के लुक में दिखेंगे। इसमें शाहरुख उम्र दराज हैं। यहां उन्हें कुछ एक्शन सीन्स करते हुए दिखाया गया है जहां फिल्म सीरियस टर्न लेगी। मूवी में मातृभाषा, देशभक्ति का तड़का ऐड किया गया है।

    Share:

    USA: भारत पहुंचे जो बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

    Tue Dec 5 , 2023
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के एक शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Top National Security Advisor) विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों (विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों) पर बातचीत करने के लिए नई दिल्ली में हैं। व्हाइट हाउस ने बताया कि एक सिख अलगाववादी पर हत्या (murder on sikh separatist) के प्रयास से संबंधित आरोप भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved