• img-fluid

    चंदेसरा की दुर्घटना में एक की मौत

  • October 22, 2022

    • आयशर ने बाईक सवार को टक्कर मारी-मौके पर ही दम तोड़ा

    उज्जैन। देवास रोड पर हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। दोनों बाईक पर सवार थे। पुलिस ने जाँच शुरु की।
    नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम 7 बजे के लगभग देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरा के जाट ढाबे के पास दुर्घटना हुई। यहाँ तेज गति से दौड़ रहे पिकअप वाहन ने बाईक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्र्घटना में मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही नागझिरी थाना पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस ने हादसे में मृत युवक और उसके घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान योगेंद्र पिता बापू सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सेमलिया नसर के रूप में की तथा उसके साथी लोकेंद्र पिता दिलीप सिंह चौहान के रूप में पहचान हुई।


    गंभीर हालत में उसका उपचार शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल में मृत युवक तथा घायल के परिजन पहुँच गए थे। उन्होंने बताया कि योगेन्द्र और लोकेन्द्र देवास रोड स्थित अमूल फैक्टरी में काम करते थे और प्रतिदिन की तरह काम खत्म होने के बाद दोनों बाईक से घर लौट रहे थे। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। आज सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

    Share:

    क्षत्रिय महासभा ने प्रतिभाओं को राजपूत गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

    Sat Oct 22 , 2022
    उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रेमछाया परिसर में राजपूत समाज का दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को क्षत्रिय राजपूत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि देवास जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाएं समाज का आईना होती हैं। प्रतिभाओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved