• img-fluid

    जन्माष्टमी पर कन्या हाईस्कूल की छात्राओं ने राधा कृष्ण बनकर मटकी फोड़ी

  • August 28, 2024

    महिदपुर रोड। शासकीय कन्या हाई स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूली छात्राएँ कृष्ण एवं राधा गोपियाँ बनकर अपने घरों से आई और स्कूल में मटकी फोड़ स्पर्धा का आयोजन हुआ जिसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य विमल सूर्यवंशी, अनिल सेठिया, चंद्रकांता चवरासिया, नीना देवड़ा, सलमा मंसूरी, कालूराम वाघेला, बापूलाल चंद्रवंशी, पूनम राय, स्नेहलता शर्मा आदि उपस्थित थे।

    • सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल झुटावद में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राएँ कृष्ण-राधा और सुदामा की टोली, भोलेनाथ की बारात आदि बनकर गाँव में शोभायात्रा के रूप में निकले। ढोल व डीजे पर गरबा और नृत्य किया। शोभायात्रा में पूर्व छात्र देवीलाल पाटीदार, सूरज पोरवाल, अजयसिंह, अर्जुन पाटीदार और मदनलाल पिपलोदिया की ओर से केले वितरित किये गये। शोभायात्रा का ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और भगवान कृष्ण बने पात्रों का पूजन किया। समिति अध्यक्ष मदनलाल पाटीदार, जगदीश सोलंकी और दशरथ सोलंकी द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय आचार्य दिनेश जाट ने फलाहार करवाया, उसके पश्चात मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ।

    • सरस्वती शिशु मंदिर कोयल में जन्माष्टमी पर शोभायात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चे राधा-कृष्ण-सुदामा-गोपियाँ बन शोभा यात्रा में शामिल हुए। मटकी फोड़ कार्यक्रम में वीर चौहान ने मटकी फोड़ी। इसके पश्चात राधा कृष्ण सजो प्रतियोगिता में राधा में कृतिका राजावत, कृष्ण में राजवीर सिंह राजावत ने प्रथम स्थान पाया। अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। संयोजक मंडल समिति सदस्य पीरू सिंह पंवार, शंभू सिंह सिसौदिया, श्रवण सिंह चौहान, मोहन रावल, रघुनाथ सिंह चौहान, निर्मल बैरागी, पं. दीपक व्यास, जितेंद्र सिसौदिया, देवेंद्रसिंह, नीरज व्यास आदि उपस्थित थे। जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश कुंवर दीदी ने दी।
      सरस्वती शिशु मंदिर सगवाली में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गाँव में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, बलराम, राधा, वासुदेव, देवकी, यशोदा, सुदामा, ग्वाले, गोपियाँ, भूत आदि के रुप में बच्चे शामिल हुए। मटकी फोड़ कार्यक्रम में काव्य जीत सिंह राठौर ने मटकी फोड़ी। संयोजक भूपेंद्रसिंह राठौर, गणपत राठौर आदि उपस्थित थे। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य दिनेश परिहार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताया। जानकारी कमल कलेरिया ने दी।
    • सरस्वती शिशु मंदिर पेटलावद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई और शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण व बलराम व राधा के स्वरुप में बच्चे निकले। विद्यालय में मटकी फोड़ कार्यक्रम में राधिका पाटीदार ने मटकी फोड़ी। संयोजक मदनलाल शर्मा, समिति सदस्य शिवनारायण प्रजापत आदि उपस्थित थे। मुख्य वक्ता विद्यालय प्रधानाचार्य श्रवण सिंह राजावत ने भगवान कृष्ण के जीवन वृत के बारे में बताया। राधाकृष्ण सजो प्रतियोगिता में राधा के रूप में मनीषा ने प्रथम, रागिनी पाटीदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कृष्ण के रूप में आर्यन ने प्रथम, गोविन्द बैरागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने पुरस्कार दिये। आचार्य दिग्पाल सिंह, संजय शर्मा, कमल सिंह ने स्वागत किया। जानकारी वीरेंद्र पंड्या ने दी।

    Share:

    छात्र-छात्राओं का दो दिनी शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

    Wed Aug 28 , 2024
    नागदा। एगोशदीप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दो दिनी शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ। विद्यार्थियों का दल गुजरात पहुँचा। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, वाइल्ड लाइफ सेक्चुअरी, सरदार सरोवर डेम, लेसर शो, वेली ऑफ फ्लावर्स, आर्ट गैलरी, पोइचा स्थित स्वामी नारायण मंदिर, सर्वानंद यूनिवर्सिटी के तहत विभिन्न प्रकार की झांकियाँ, चिडिय़ाघर, मछलीघर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved