• img-fluid

    Olympics 2024: ओलंपिक में भारत की इस खिलाड़ी पर रहेगी सभी की नजर, एशियन गेम्स में रचा था इतिहास

  • July 26, 2024

    नई दिल्ली। खेल के सबसे बड़े इवेंट यानि पेरिस ओलंपिक का आगाज (olympic debut) होने में अब चंद घंटे का ही समय रह गए हैं। ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी (olympics opening ceremony) के लिए पेरिस में रंगारंग कार्यक्रमों की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। भारत के 117 एथलीट (117 athletes from India) इस बार ओलंपिक में दमखम लगाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में देशवासियों को पूरी उम्मीद है कि भारत का प्रदर्शन ओलंपिक में काफी शानदार होगा और टीम इंडिया पहले की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा ओलंपिक मेडल अपने नाम करेगी। खासतौर पर फैंस की नजर भारत की स्टार गोल्फर अदिति अशोक (golfer aditi ashok) पर रहेगी। अदिति अशोक ओलंपिक मेडल जीतने की मजबूत दावेदार हैं।

    अदिति अशोक भारत की सबसे सफल गोल्फर में से एक रही हैं। 1998 में बेंगलुरु में जन्मी अदिति मध्यवर्गीय परिवार से हैं। अदिति को बचपन से ही गोल्फ से खास लगाव रहा और उन्होंने महज 5 साल की उम्र से गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। सिर्फ 13 साल की उम्र में अदिति ने कर्नाटक जूनियर, साउथ इंडियन जूनियर चैंपियनशिप और नेशनल एमेच्योर टाइटल पर अपना कब्जा जमा लिया था।


    अदिति ने 2016 रियो ओलंपिक में महज 18 साल की उम्र में क्वालीफाई किया था। अदिति का कमाल पूरी दुनिया ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में देखा था। टोक्यो ओलंपिक में अदिति अशोक मेडल जीतने से महज कुछ प्वाइंट से चूक गईं थी। वह चौथे स्थान पर रहीं थी। उन्होंने जिस तरह का खेल टोक्यो ओलंपिक में दिखाया उसने सभी को काफी प्रभावित किया था।

    अदिति अशोक ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया था। वह भारत की पहली महिला गोल्फर बनीं थी जिन्होंने एशियन गेम्स में कोई मेडल अपने नाम किया था। अदिति अशोक के शानदार खेल को देखते हुए ही फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह पेरिस ओलंपिक में भी कमाल का खेल दिखाएंगी और इस बार गोल्फ में भारत के लिए पहला ओलंपिक मेडल जीतेंगी।

    Share:

    WhatsApp लाया यूजर्स के लिए नया ऑफर, इस बार बदला कॉलिंग का अंदाज

    Sat Jul 27 , 2024
    नई दिल्‍ली । वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर (Brand new features)ला रहा है। कंपनी(company) नए फीचर्स के साथ यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस(Chatting Experience) को पहले से और मजेदार बनाती जा रही है। लेटेस्ट फीचर्स के साथ वॉट्सऐप के इंटरफेस में भी बदलाव होते रहते हैं। इसी कड़ी में अब कंपनी सभी यूजर्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved