• img-fluid

    Ola Electric ई- स्‍कूटर जल्‍द ही हो सकता है लांच, देंखे विशेषताएं

  • November 22, 2020


    ऐप पर टैक्सी बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ओला अब नए साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है । जानकारी के अनुसार कंपनी जनवरी 2021 में आधिकारिक तौर पर अपना पहला ई स्कूटर लॉन्च कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण नीदरलैंड स्थित प्रोडक्शन प्लांट में किया जाएगा। कुछ समय बाद इसे भारत और यूरोप के मार्केट में भी बेचा जाएगा। हालांकि इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

    इस साल मई में ओला इलेक्ट्रिक ने एमस्टरडैम में स्थित Etergo BV को टेकओवर करने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने भारत में साल 2021 तक इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा था।
    आपको बता दें कि 2014 में शुरू की गई Etergo ने एक ऑल इलेक्ट्रिक ‘ऐप स्कूटर’ तैयार किया है जो स्वैपेबल हाई एनर्जी डेन्सिटी बैटरीज पर काम करता है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद 240 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

    जानकारी के अनुसार कंपनी यूरोपीय और भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को जनवरी तक पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अगर ये स्कूटर भारत में लॉन्च होता है तो इससे भारत में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि ओला एक प्रतिष्ठित ब्रांड है जो ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइड करता है। ऐसे में भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों को सेगमेंट में बने रहने के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ेगी।

    सूत्र के अनुसार कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रही है। ये भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोडक्शन प्लांट होगा। इस प्लांट से हर साल 2 मिलियन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन किया जाएगा।

    Share:

    मूली है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, लेकिन गलत तरीके से सेवन करना पड़ सकता है भारी

    Sun Nov 22 , 2020
    स्वस्थ्य रहने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। इन्ही में से एक सबसे जरूरी चीज है, सब्जियां (Vegetables) । सर्दियों में मिलने वाली हर सब्जी फायदेमंद होती है और लोग इनका खूब सेवन भी करते हैं। इन्ही में से एक सब्जी है मूली (Radish), जिसका इस्तेमाल सब्जी या सलाद में किया जाता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved