• img-fluid

    Odisha: आकाशीय बिजली से 9 लोगों की मौत, 20 झुलसे, CM ने मुआवजे की घोषणा

  • August 18, 2024

    नई दिल्ली। ओडिशा (Odisha) में आसमानी बिजली (Lightning) ने अपना कहर मचा रखा है। शनिवार को ओडिशा (Odisha) के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से एक नाबालिग लड़के सहित नौ लोगों (Nine people including minor boy) की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल (More than 20 injured) हो गए।अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले 9 लोगों में से मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिले में 2 लोग तो वहीं क्योंझर, ढेंकनाल और गंजम जिले में तीन लोगों की मौत हुई है। सीएम मोहन चरम माझी (CM Mohan Charam Majhi) ने लोगों की मौतों पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


    रिपोर्ट के मुताबिक, मयूरभंज जिले में आदिवासी दंपत्ति लछमन मुर्मू और उनकी पत्नी साकार मुर्मू धान की रोपाई करने में लगे हुए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद, जैसे ही दम्पति सुरक्षित स्थान पर वापस जाने की कोशिश कर रहे थे, वे बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ऐसे ही भद्रक जिले में, 29 वर्षीय किसान अमर सेठी और एक अन्य किसान हेमंत बारिक की भी अपने खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। क्योंझर जिले में भी बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि बारगढ़ जिले में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

    क्लाइमेट रेजिलिएंट ऑब्जर्विंग-सिस्टम प्रमोशन काउंसिल के अनुसार, ओडिशा में पिछले 5 वर्षों में बिजली गिरने से 10741 मौतें दर्ज की गई हैं। बिजली से होने वाली मौतें (प्रति 1,000 वर्ग किमी में मृत्यु) प्रति 1,000 वर्ग किमी में 69 मौतों के साथ ओडिशा में सबसे अधिक थीं।

    Share:

    डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए बनाएं कानून, IMA ने PM मोदी को लिखा पत्र

    Sun Aug 18 , 2024
    नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) से डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए कानून लाकर कार्यक्षेत्र को अनिवार्य सुरक्षा अधिकार के तहत सुरक्षित क्षेत्र घोषित (Declared safe area) करने को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। आईएएम ने कोलकाता के अस्पताल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved