• img-fluid

    पूर्वोत्तर में Corona Infected की संख्या 3 लाख, 35 हजार के करीब 

  • March 29, 2021

    गुवाहाटी।  पूर्वोत्तर के आठों राज्यों को मिलाकर पिछले 24 घंटों में 62 नए कोरोना (Corona infected) मरीजों की शिनाख्त हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

    इन राज्यों में  संक्रमितों की कुल संख्या  3 लाख, 34 हजार, 939 हो गई है। इनमें से  3 लाख,30 हजार,339 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 33 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 669 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोतर में  कोरोना से अब तक  2 हजार, 310 मरीजों की मौत हो गई है। ।



     असम में 24 घंटों के दौरान 48 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,18 हजार 270 हो गई। इनमे से 2 लाख,15 हजार, 366 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। असम में 453 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक  1 हजार, 104 मरीजों की मौत हुई है।

     

     त्रिपुरा में किसी नये कोरोना संक्रमित की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 487 है। त्रिपुरा में अब तक 389 मरीजों की मौत हुई है।

     

    अरुणाचल प्रदेश में भी इस दौरान किसी नये कोरोना संक्रमित की शिनाख्त नहीं हुई । राज्य में 04 एक्टिव  मरीज हैं, जिनका  इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल में अब तक  इस महामारी से मरने वाले मरीजों की संख्या  56  है।

     

     मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 09 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के  60 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस प्रदेश में अब तक कुल 374 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 

     

    मेघालय में सिर्फ 01 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 032 है। इनमें 13 हजार, 856 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 26 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में कोरोना से मरने वालों का कुल संख्या 150 है।

     

    नगालैंड में भी सिर्फ 01 कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में  कुल  05 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।  मेघायल में अब  91 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

     

    सिक्किम भी ऐसा राज्य है, जहां 24 घंटों के दौरान सिर्फ 01 कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार,227 हो गई है।  जबकि, 44 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सिक्किम में अब तक 135 मरीजों की मौत हो चुकी है।

     

    मिजोरम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ  राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 465 हो गई है। कुल 26 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। (हि.स.)

     

    Share:

    कोलकाता में Central Park के पास लगी आग,  50 से अधिक झोपड़ियां खाक

    Mon Mar 29 , 2021
    कोलकाता। होली के दिन पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के आईटी हब माने जाने वाले शहर साल्टलेक (salt Lake) के पास बस्ती इलाके में आग लगने से 50 से अधिक झोपड़ियां जल गईं।  राज्य अग्निशमन विभाग की ओर से  बताया गया है कि साल्टलेक के मशहूर सेंट्रल पार्क (Central park) के पास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved