• img-fluid

    नंबर आठ का है शनिदेव से कनेक्शन, इन तारीखों में जन्मे लोग कड़ी मेहनत से करते हैं तरक्की

  • June 13, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। अंक ज्योतिष (Numerology) में नंबर आठ (Number eight) का बड़ा महत्व (Great importance) है, हो भी क्यों न, यह न्यायधीश माने जाने वाले शनिदेव (Shani Dev) से जो जुड़ा है। यह एक तरह से आपके कर्मों से जुड़ा है। अब सबसे पहले समझें की नंबर आठ का कनेक्शन किस डेट ऑफ बर्थ (Date of birth) के लोगों से है। आपको बता दें कि जो लोग 8, 17 और 26 तारीख को पैदा हुआ है, उनका नंबर आठ माना जाता है। शनि से प्रभावित होने के कारण इस मूलांक के लोग बहुत ही न्यायप्रिया और मेहनत में विश्वास रखने वाले होते हैं। शनि इन लोगों को उनकी मेहनत से ही सफ‌लता दिलाते हैं, इसलिए ये लोग तरक्की तो करते हैं, लेकिन ये तरक्की अचानक नहीं, लेकिन धीमी गति से मिलती है। दरअसल शनि के प्रभाव के कारण ऐसा होता है।


    क्या होती है 8 नंबर वालो की खासियत
    एक तरह से कहा जाए तो 8 नंबर वाले लोग कर्म करने में विश्वास रखते हैं। चीजों में बैलेंस रखना इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। ये लोग किसी के साथ न गलत होने देते हैं और न ही गलत करते हैं। फैसले लेने में इन्हें महारत हासिल होती है। इनकी एक कमी कही जा सकती है, कि ये लोग किसी एक चीज में फोकस नहीं करते हैं। बिजनेस और प्रशासनिक कामों में इन्हें सफलता मिलती है।

    कैसी होती है धन दौलत, कब मिलत है सफलता
    ऐसा भी कहा जाता है कि लोग शुरू में थोड़ा कम आगे बढ़ पाते हैं, लेकिन 30 साल के बाद इनकी लाइफ में कईपॉजिटिव बदलाव आते हैं। पैसों की बात की जाए तो रुपए पैसों की कमी नहीं होती, खर्चों को लेकर ये अलर्ट रहते हैं। इनमें पैसों को बचाने की आदत होती है।ये किसी भी चीज की गहराई में जाते हैं, इसलिए इनके फैसले सही होते हैं, इनके लिए किसी भी बात में लॉजिक होना जरूरी है।

    Share:

    पोस्टपोन होगी पुष्पा 2 की रिलीज डेट? जानिए क्‍या हैं चुनौतियां!

    Thu Jun 13 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन (allu arjun) की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा – द रूल’ (‘Pushpa – The Rule’) का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर और गाना रिलीज किया जा चुका है लेकिन ट्रेलर की रिलीज से पहले ही फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर आ गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved