• img-fluid

    Russia आर-पार की लड़ाई के मूड में, नाटो सीमा पर तैनात किए nuclear bomber

  • October 15, 2022

    मास्को। यूक्रेन (Ukraine War) के खिलाफ जारी जंग के बीच रूस (Russia) ने नाटो देशों (NATO countries) के साथ लगने वाली सीमा से कुछ ही दूरी पर परमाणु हथियार (nuclear weapon) ले जाने में सक्षम बॉम्बर विमानों की तैनाती (deployment of bomber aircraft) कर दी है। ऐसे में लग रहा है कि पुतिन इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। रूस ने एक दो नहीं बल्कि 11 बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की ओर से परमाणु हमलों की धमकी के बाद रूसी की बमवर्षक विमानों को नाटो देशों की सीमा के करीब देखा गया है। एक सैटेलाइट इमेज में नॉर्वे की सीमा से 20 मील की दूरी पर रूस के टीयू-160 और टीयू-95 बॉम्बर्स की फ्लीट नजर आए हैं।


    मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी महीने की सात तारीख को ली गई तस्वीर में रूस के एयरबेस ओलेन्या पर सात बमवर्षक और चार टीयू-95 विमान नजर आए हैं। वहीं, इसके दो दिन बाद ली गई तस्वीर में सात बमवर्षक विमानों में से एक को रनवे पर उड़ान भरते हुए भी देखा गया है। टीयू-160 को रूस का सबसे घातक विमान माना जाता है। इसके रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह दो मैक की गति से उड़ान भर सकता है। इसके साथ-साथ ऑपरेशन के दौरान यह 7500 मील की दूरी बिना रुक तय कर सकता है।

    रूस परमाणु हथियारों की दे चुका है चेतावनी
    यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को तब ही परमाणु हथियारों का सहारा लेगा जब रूस को तबाही का सामना करना पड़ेगा। सरकारी टीवी से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस की मंशा को लेकर झूठी अटकलों को बढ़ावा दे रहे हैं।

    इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने मंगलवार को चेताया कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों की सैन्य सहायता, नाटो के सदस्य देशों में उसके सैनिकों को प्रशिक्षित करना, यूक्रेन को उपग्रह का डेटा उपलब्ध कराना, पश्चिमी देशों को कीव की तरफ से संघर्ष में तेज़ी से शामिल कर रहा है। इससे पहले पुतिन ने कहा कि रूस अपने क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेगा।

    Share:

    हम सबके चहेते हैरी पॉटर के 'हैग्रिड' का 72 साल की उम्र में निधन

    Sat Oct 15 , 2022
    एडिनबरा। हॉलीवुड फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ (Hollywood film series ‘Harry Potter’) में हैग्रिड की अहम भूमिका (Hagrid’s key role) निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन (Famous Scottish actor Robbie Coltrane) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्पताल इलाज चल रहा था जहां उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved