img-fluid

अब इंदौर में तीन और गायकों के लाइव कांसर्ट

  • March 21, 2025

    इस बार निगम ने आयोजन स्थल के संचालक के नाम जारी किया नोटिस

    इंदौर। अब इंदौर (Indore) में तीन (three) और बड़े गायकों (singers) के लाइव कांसर्ट (live concerts) होने जा रहे हैं। इन कांसर्ट के टिकट जमकर बेचे जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी मिलने पर नगर निगम (Municipal council) द्वारा इन गायकों के कार्यक्रम के आयोजन स्थल के संचालक के नाम पर नोटिस जारी कर दिया गया है।



    नगर निगम के अधिकारियों को विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में इंदौर में तीन और बड़े गायकों के लाइव कांसर्ट होने जा रहे हैं। इनमें गायक अरिजीत का कांसर्ट सी21 पर आयोजित होने जा रहा है, जबकि सुनिधि चौहान का लाइव कांसर्ट लाभगंगा पर आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही अल्ताफ राजा का कांसर्ट मार्क क्लब में होने जा रहा है। इसमें से अरिजीत का कांसर्ट 5 अप्रैल को है, जबकि अल्ताफ राजा का 27 मार्च को। यह जानकारी मिलने के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है। निगम की प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि इन सभी कार्यक्रम के आयोजन स्थल के संचालकों के नाम पर निगम द्वारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस नोटिस में आयोजन स्थल के संचालक से कहा गया है कि नियम के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम में टिकट की बिक्री से होने वाली कमाई में से 10त्न राशि मनोरंजन कर के रूप में चुकाना आवश्यक है। ऐसे में इन स्थान के संचालकों से कहा गया है कि वह उनके यहां होने जा रहे कार्यक्रम के आयोजक से चर्चा कर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा मनोरंजन कर की राशि सही समय पर जमा कर दी जाए।

    हनी सिंह में जमा हुए 10 लाख
    पिछले दिन आयोजित किए गए हनी सिंह के शो के मामले को लेकर मप्र उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार आयोजकों ने पांच-पांच लाख रुपए जमा कर दिए हैं। इस तरह नगर निगम के खाते में 10 लाख रुपए की राशि आ गई है। नगर निगम की पूरी नजर आने वाले समय में भी होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों पर लग गई है।

    Share:

    नागपुर हिंसा में 250 लोगों की एक 'ट्रोल आर्मी' का हाथ, देशद्रोह के लगे आरोप, आंशिक रूप से हटा कर्फ्यू

    Fri Mar 21 , 2025
    नागपुर । नागपुर (Nagpur) में सोमवार रात हुए दंगों (Riots) के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन ने गुरुवार को दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू हटा लिया, जबकि छह अन्य इलाकों में दो घंटे की राहत दी गई। हालांकि, दंगे के केंद्र रहे महल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था (Security system) कड़ी बनी हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved