img-fluid

अब कुएं- बावडिय़ों के संरक्षण हेतु बनेंगी मोहल्ला कमेटियां

  • April 07, 2025

    शहर में बरसों पुरानी 53 बावडिय़ां और 542 कुएं हैं, इनमें से आधी बावडिय़ां खस्ताहाल, अब निगम संवारेगा

    इंदौर। नगर निगम (Municipal council) आने वाले दिनों में शहरभर के कुएं-बावडिय़ों (wells and stepwells) की दशा सुधारने वाला है। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही संवारी गई बावडिय़ों और कुओं के लिए मोहल्ला कमेटियां (mohalla committees) गठित की जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा। उनकी मदद से जनजागरण अभियान चलाने के साथ-साथ संरक्षण के कार्य किए जाएंगे।


    सफाई व्यवस्था बेहतर करने के बाद अब नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा का फोकस बेहतर पर्यावरण और जल संरक्षण पर है। इसी के चलते हर रोज वे अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर कुएं-बावडिय़ों की स्थिति को देख रहे हैं। उनके साथ अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी जल यंत्रालय की टीम लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बेहतर कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहरभर में 542 कुएं हैं। इनमें कई बरसों पुराने कुएं हैं और देखरेख के अभाव में 160 कुओं की हालत बदतर हो गई थी। इन सभी कुओं को नगर निगम फिर से संवारेगा। शुरुआती दौर में 2 करोड़ की लागत से कुएं-बावडिय़ों को सुधारने के कार्य ठेकेदारों की मदद से किए जाएंगे और इसके लिए प्रस्ताव बनाकर टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। सुधार कार्य के बाद नगर निगम बावडिय़ों की देखभाल के लिए मोहल्ले के जागरूक और वरिष्ठ नागरिकों की कमेटी बनाएगा। इस कमेटी का कार्य वहां देखरेख के साथ-साथ समय-समय पर जनजागरण अभियान चलाना रहेगा। अफसरों के मुताबिक हर माह सार्वजनिक जल स्रोतों के पास स्कूली छात्र-छात्राओं की मदद से जल संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    100 कुओं पर बनेंगे हाईड्रेंट
    नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कई कुओं की स्थिति शहर में अच्छी है और वहां शुरुआती दौर में कुछ कार्य करने के बाद उन कुओं पर हाईड्रेंट बनाए जाएंगे। इन हाईड्रेंट से निगम के टैंकरों में पानी भरा जाएगा। यह पानी उद्यान और निगम द्वारा बनाए गए शौचालयों के उपयोग में लाया जाएगा। कुछ समय पहले से नगर निगम द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी उद्यानों में उपयोग किया जाता रहा है और एसटीपी के पानी के लिए निगम ने मेघदूत उपवन के समीप से लेकर कई स्थानों पर इसके हाईड्रेंट बनाए हैं।

    Share:

    नवमी पर डाक्टरों का अनोखा कन्या पूजन

    Mon Apr 7 , 2025
    इंदौर। नवरात्रि (Navratri) के समापन अवसर पर नवमी (Navami) तिथि के दिन जहां हर घर में कन्याओं का पूजन (Kanya Pooja )  किया जा रहा था, वहीं डाक्टरों (Doctors) ने एक अनूठी (unique) पहल शुरू की है। अस्पताल में कन्या जन्म का 51 प्रतिशत का खर्च माफ कराया जाएगा। वहीं कन्या जन्म पर विशेष छूट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved