• img-fluid

    अब मध्यप्रदेश को नहीं लेना पड़ेगा कर्ज, केन्द्र ने 14 हजार करोड़ दिए

  • October 18, 2024

    नई दिल्ली। कर्ज के दलदल में फंसे मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार ने दीपावली के पूर्व एक बड़ा तोहफा देते हुए इस माह 13987 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह राशि हर माह मिलने वाली राशि से लगभग दोगुना है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों को मिलने वाली राशि को जारी कर दिया है।

    हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार 5 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने पर विचार कर रही थी, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की राशि का दोगुना आवंटन किए जाने के बाद राज्य सरकार को कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को दी गई राशि को दोगुना किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिक राशि से प्रदेश की योजनाएं तेज गति से पूरी होंगी। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस साल सभी राज्यों को 1 लाख 78 हजार 173 रुपए आवंटित करते हुए सभी राज्यों को दोगुनी राशि आवंटित की है।


    गडकरी ने भी 3590 करोड़ रुपए जारी किए
    केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दीपावली के पूर्व मध्यप्रदेश को एक बड़ी सौगात देते हुए भोपाल-कानपुर इकोनॉमी कॉरिडोर के लिए 3590 करोड़ रुपए आवंटित किए हंै। यह कॉरिडोर भोपाल-विदिशा जिले को कवर करेगा और इससे मध्यप्रदेश सहित उत्तरप्रदेश की यात्रा बेहद ही आसान हो जाएगी।

    Share:

    अब कांग्रेसियों ने उठाया नेहरू नगर की जर्जर बिल्डिंगों का मुद्दा

    Fri Oct 18 , 2024
    यहां रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर जताया अंदेशा, नई बिल्डिंग बनाने की मांग इंदौर (Indore)। नेहरू नगर की जर्जर बिल्डिंगों के मामले में अब कांग्रेसी भी आगे आए हैं। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर मांग की है कि इन बिल्डिंगां को तोडक़र इनके स्थान पर योजना के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved