• img-fluid

    अब हिंडनबर्ग के निशाने पर आई सुपर माइक्रो कंप्यूटर, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

  • August 28, 2024

    वॉशिंगटन। अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने मंगलवार को सिलिकॉन-वैली स्थित कंपनी सुपर माइक्रो कंप्यूटर को निशाना बनाया है। हिंडनबर्ग ने अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसे सुपर माइक्रो कंप्यूटर के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी, निर्यात नियंत्रण विफलता और ग्राहक संबंधी कुछ समस्याएं मिली हैं। हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि तीन महीने की जांच के बाद उसने यह रिपोर्ट जारी की है, उन्होंने कंपनी के पूर्व कर्मचारियों, उद्योग विशेषज्ञों और मुकदमेबाजी के रिकॉर्ड आदि की समीक्षा के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।


    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2020 तक, कंपनी पर लेखांकन उल्लंघन के भी आरोप थे। कंपनी पर आरोप है कि उसने मुख्य रूप से 20 करोड़ डॉलर से अधिक के अनुचित राजस्व दिखाया और खर्चों को कम करके दिखाया। जिसके चलते कंपनी की आय और लाभ मार्जिन में वृद्धि हुई। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग ने स्वीकार किया है कि उसने कंपनी के स्टॉक में शॉर्ट पोजीशन ली है, जिसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में गिरावट होने पर हिंडनबर्ग को फायदा होगा। हालांकि हिंडनबर्ग ने अपनी पोजीशन के आकार या सुपर माइक्रो के शेयरों को शॉर्ट करना कब शुरू किया, इसका खुलासा नहीं किया। विशेष रूप से, इस साल सुपर माइक्रो के शेयरों में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन पिछले छह महीनों में, शेयर में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    Share:

    मालदीव : मुइज्जू का नया पैंतरा! विपक्ष पर लगाया आर्थिक तख्तापलट का आरोप

    Wed Aug 28 , 2024
    नई दिल्ली. मालदीव (Maldives) के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohamed Muizzu) ने विपक्ष (opposition) पर आर्थिक तख्तापलट ( economic coup) की साजिश रचने का आरोप लगाया है. मुइज्जू का कहना है कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को मालदीव के सरकारी बैंक ऑफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved