• img-fluid

    उज्जैन में भी अब ३१ अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय

  • October 18, 2024

    उज्जैन। तिथि की घट-बढ़ के चलते कई त्योहार दो-दो दिन मनाना पड़ते हैं और इसको लेकर आम जनता में भी भ्रम की स्थिति रहती है। मगर इस बार साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली को लेकर भी दो तारीखों का भ्रम चल रहा है। पहले इंदौर में भी 1 नवम्बर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया गया। मगर अब सभी व्यापारी एसोसिएशन ने भी तय किया है कि देशभर में ही दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है। लिहाजा इसी दिन दीपावली मने। काशी, उज्जैन सहित अन्य क्षेत्रों के विद्वानों ने भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने की सलाह दी है और बाबा महाकाल के मंदिर में भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनेगी।


    दरअसल, दीपावली ऐसा त्योहार नहीं है जिसे अलग-अलग तारीखों पर मनाया जा सके, क्योंकि इसमें बाजार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। छोटे से बड़ा व्यापारी भी सालभर दीपावली का इंतजार करता है और एक आम आदमी भी अपनी हैसियत से अधिक खर्च दीपावली पर ही करता है। महाकाल मंदिर में भी 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनेगी और भस्म आरती में रूप चतुर्दशी मनाई जाएगी। मंदिर के उत्सव का निर्धारण ग्वालियर पंचांग के आधार पर किया जाता है, जिसके चलते 31 अक्टूबर को ही रूप चौदस के साथ दीपावली मनाने का निर्णय लिया है और 1 नवम्बर को गोवर्धन पूजा तथा 2 नवम्बर को भाई दूज रहेगी। उज्जैन के भी सभी व्यापारी संगठनों ने एकमत होकर 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। दरअसल, पहले सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ने विद्वत परिषद् और ज्योतिष परिषद् की राय पर 1 नवम्बर की घोषणा कर दी थी। उसके बाद सराफा बाजार ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया, तो क्लॉथ मार्केट भी उसमें शामिल हो गया। लिहाजा सियागंज व्यापारियों को भी अब 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लेना पड़ा। इस बारे में महाकाल मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु ने कि देशभर में अधिकांश जगह 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाए जाने की सूचना मिल रही है और महाकालेश्वर मंदिर में भी 31 अक्टूबर की सुबह भगवान अभ्यंग स्नान करेंगे और शाम को दीपोत्सव के साथ महाकाल में दीपावली मनाई जाएगी।

    Share:

    उज्जैन के 2 हजार टीबी मरीजों को 1 नवम्बर से 500 की जगह एक हजार रुपए मिलेंगे

    Fri Oct 18 , 2024
    उज्जैन। सरकार ने टीबी पीडि़त मरीजों को आहार योजना के तहत मिलने वाली पोषण राशि में बढ़ोतरी करते हुए राशि दोगुनी कर दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर टीबी पीडि़त मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मामले में जिला क्षय अधिकारी डॉ. रेणुका मरमट ने बताया कि विश्व में टीबी खत्म करने के लिए 2035 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved