img-fluid

अब हर जिले में कांगे्रस बनाएगी चुनावी मैनेजमेंट ग्रुप

  • February 18, 2025

    • प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व मंत्री प्रियव्रतसिंह को मिली जवाबदारी, अब हर जिले में बनेंगे ऐसे ग्रुप

    उज्जैन। चुनाव के ऐनवक्त पर सक्रिय होने वाली कांग्रेस भी अब भाजपा की तरह पहले से ही चुनाव लडऩे की तैयारियां करेगी। इसके लिए एक चुनावी मैनेजमेंट ग्रुप बनाया जाएगा, जो जिला स्तर पर काम करेगा। इस ग्रुप में उस क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं को रखा जाएगा और संगठन को मजबूत करने का काम होगा। प्रदेश स्तरीय समिति में पहली नियुक्ति अध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री प्रियव्रतसिंह की की गई है।



    भाजपा के नेता हमेशा कहते हैं कि वे हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं, चाहे आज चुनाव करवा लो। लेकिन इसके उलट कांग्रेस ऐनवक्त पर सक्रिय होती है, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस का भी चुनावी मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है। इसे चुनाव प्रबंधन समिति भी कहा जा सकता है। यह समिति चुनाव के पहले ही सक्रिय होगी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा। इस प्रकार के ग्रुप प्रत्येक जिले में बनाए जाएंगे। हालांकि इसके नीचे भी इस प्रकार की समितियां बनाई जाएंगी, जिनका काम केवल पार्टी की मजबूती और उस क्षेत्र में चुनाव किस तरह से जीता जा सकता है, उस पर काम करना होगा। इसमें वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की जाएगी। पूर्व मंत्री प्रियव्रतसिंह इस चुनाव प्रबंधन समिति की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। अब वे निचले स्तर पर अपनी इकाइयों का गठन करेंगे। इन इकाइयों का काम अभी से चुनाव के लिए सक्रिय होना होगा। पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी भी इन्हें करना होगी। इसकी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक तीन माह में समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा मतदाता सूची पर भी फोकस करना होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रबंधन में ही पीछे रह जाती है और उसका नुकसान उसे चुनाव में हार के रूप में उठाना पड़ता है।

    Share:

    रेलवे सिंहस्थ से पूर्व 5 फ्लेग स्टेशन बनाएगा... कैमरे लगेंगे

    Tue Feb 18 , 2025
    उज्जैन। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के दौरान पिछले शनिवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी और 18 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने उज्जैन में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ 2028 को लेकर रेलवे विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सिंहस्थ 2016 में उज्जैन स्टेशन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved