• img-fluid

    अब मातृवन के नाम से जानी जाएगी बिजासन टेकरी

  • July 07, 2024

    • आज मुख्यमंत्री पहले राजबाड़ा फिर बिजासन टेकरी पर करेंगे पौधारोपण

    इंदौर। 51 लाख पौधे लगाने के अभियान के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव दो स्थानों पर पौधारोपण कर रहे हैं। पौधारोपण की शुरुआत देवी अहिल्या उद्यान राजबाड़ा से हो रही है। इसके बाद वे बिजासन मंदिर की टेकरी पर जाकर पौधारोपण करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। पौधारोपण के बाद बिजासन टेकरी को मातृवन के नाम से जाना जाएगा।

    इसके साथ ही जिस समाज के लोग अधिक संख्या में किसी एक निश्चित स्थान पर पौधारोपण करेंगे, उसका नाम समाज के या फिर समाज के आराध्य देव के नाम रखा जाएगा। इसके लिए कई समाजों के प्रतिनिधि आगे आए हैं। आज पौधारोपण का दूसरा दिन है। राजबाड़ा चौक से अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंतजार किया जा रहा है। आज सुबह कलेक्टर आशीष सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया। यादव उज्जैन से हेलिकाप्टर से सीधे इंदौर आएंगे और फिर राजबाड़ा उद्यान में पौधारोपण करेंगे। यहां से वे बिजासन टेकरी पहुंचेंगे, जहां मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। यहां से मुख्यमंत्री भोपाल रवाना हो जाएंगे, जहां आज प्रदेश कार्यसमिति की वृहद बैठक रखी गई है। पौधारोपण में सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री के पौधारोपण के बाद बिजासन टेकरी मातृवन के नाम से जानी जाएगी। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में आम लोग भी आयोजन में जुटेंगे।

    कोड स्कैनर कर शामिल हो सकते हैं
    आम लोगों को यह मालूम चल सके कि उनके घर के पास किस स्थान पर पौधारोपण हो रहा है, सको लेकर एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करके स्थान का पता लगाया जा सकता है और वहां होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है। वहां नागरिकों को खुदे हुए गड्ढे, पौधे और अन्य सामग्री मिलेगी। इसके बाद पौधारोपण करते हुए सेल्फी लेकर उसे एक लिंक पर अपलोड करना होगा और उसके बाद इस अभियान का ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा।

    15 से 20 दिन तक होगी मॉनिटरिंग
    जो पौधे लगाए जा रे हैं, उनकी 15 से 20 दिन तक लगातार मॉनीटरिंग होगी। अगर कोई पौधा किसी कारण पनप नहीं पाता है या मर जाता है तो उसके स्थान पर तत्काल दूसरा पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए एक नर्सरी तैयार करने का भी विजयवर्गीय ने कहा है, जिसमें 5 से 10 लाख पौधे होंगे।

    80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
    एक पेड़ मां के नाम अभियान में आज कुल 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस आयोजन में बीएसएफ परिसर के पास यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 10 हजार महिलाओं और बीएसएफ के जवानों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा।

    हर साल लगेंगे 51 लाख पौधे
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आने वाले पांच सालों में करीब ढाई करोड़ पेड़ों से इंदौर को हरा-भरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक साल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में 140 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है।

    Share:

    गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बनेगा वल्र्ड रिकार्ड

    Sun Jul 7 , 2024
    स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और भाजपा के कार्यकर्ता 14 जुलाई को जुटेंगे पौधारोपण में इंदौर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शहर में एक नया वल्र्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। 14 जुलाई को एकसाथ 11 लाख पौधे रेवती रेंज में लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में शाह के अलवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved