• img-fluid

    कुख्यात गैंगस्टर अबू सलेम को सता रहा जान का खतरा, कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाई ये गुहार

  • June 11, 2024

    मुंबई। जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम को अपनी जान का खतरा सता रहा है। उसने मुंबई सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल की है कि उसे तलोजा जेल से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट न किया जाए।

    सलेम की वकील अलीशा पारेख का कहना है, ‘उसने यह अर्जी दाखिल की है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी जान को खतरा है। तलोजा जेल ने जवाब देते हुए कहा है कि निचली कोठरी की हालत अच्छी नहीं है और इसे दोबारा बनाने की जरूरत है। उसके लिए कोई अन्य सुरक्षित स्थान नहीं है, इसलिए उसे किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। फिलहाल हमें अंतरिम राहत मिली है। पहले भी सलेम पर दो बार हमला हो चुका है।’


    सलेम को तलोजा जेल में कड़ी सुरक्षा वाले सेल में रखा गया है। खबर मिली है कि जेल अधिकारी इस सेल की मरम्मत करवाना चाहते हैं, इसलिए यहां के कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहते हैं। वहीं सलेम का कहना है कि तलोजा जेल ही उसके लिए सुरक्षित है। दूसरी जेलों में अन्य गिरोह के लोग हैं, जिनसे उसकी जान को खतरा हो सकता है।

    Share:

    मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 9 लोगों की विमान हादसे में मौत, राष्ट्रपति ने की पुष्टि

    Tue Jun 11 , 2024
    जोहान्सबर्ग। मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा का एक विमान हादसे में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा को ले जा रहे विमान में सवार सभी लोग मारे गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved