• img-fluid

    अंकपात रोड पर चैरिटेबल वाली पट्टी में भी बाँट दिए नोटिस, अनाड़ी अधिकारियों ने परेशान कर डाला

  • September 16, 2022

    उज्जैन। नगर निगम के पास न तो कोई रिकार्ड है और न ही कोई तकनीकी विशेषज्ञ और इसी के चलते हर बार जो निर्माण होते हैं या तो उन्हें बाद में तोडऩा पड़ते हैं या फिर विवाद होते रहते हैं…ऐसा ही मामला गोवर्धन सागर को सरकारी घोषित करने के बाद सामने आया है जहाँ निगम अधिकारियों ने आँख बंद कर लोगों को नोटिस बाँट दिए। यहाँ तक कि मुख्य अंकपात मार्ग के सामने जो चेरिटेबल अस्पताल है उसके आसपास के मकानों को भी अतिक्रमण के नोटिस दिए गए हैं..नागरिक पूछ रहे हैं कि जब अतिक्रमण है तो फिर सरकारी रोड कैसे बन गई।


    यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गोवर्धन सागर के आसपास वर्षों से मकान बने हुए हैं और अब यह सागर कहा जा रहा है लेकिन पहले तो लावारिस कचरा घर ही था और धीरे-धीरे यहाँ अतिक्रमण होते गए। उज्जैन के सप्त सागरों में शामिल यह जगह 10 बीघा से अधिक की बताई जाती है और नगर निगम ने 60 से अधिक पुराने मकानों को अतिक्रमण के नोटिस थमा दिए हैं जिससे कि लोगों में भय व्याप्त है। इंका नेता शिव लश्करी ने कहा कि मेरा मकान चेरिटेबल अस्पताल के पास है लेकिन मुझे भी अतिक्रमण का नोटिस दिया गया है, जबकि गोवर्धन सागर और हमारे मकान के बीच सड़क बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि 3 माह पहले संतों के आंदोलन के बाद प्रशासन ने गोवर्धन सागर के आसपास के अतिक्रमण हटाकर इसकी सफाई करवाई थी और यहाँ की नपती कराने के बाद नोटिस बांट दिए थे और जितने भी अतिक्रमण थे, उन्हें नोटिस देकर हटने को कहा था। अब प्रशासन ने चैरिटेबल अस्पताल वाली साईड के लोगों को भी अतिक्रमण के नोटिस थमा दिए थे। यह नोटिस मिलने के बाद क्षेत्रीय रहवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने कहा कि हम यहाँ वर्षों से निवास कर रहे हैं और अपने पूर्वज भी यहीं रहते थे और गोवर्धन सागर रोड के उस पार है और हमारे घर रोड की दूसरी तरफ, ऐसे में हमारा घर और प्रतिष्ठान अतिक्रमण कैसे हो सकते हैं। नागरिकों में नोटिस बंटने के बाद भय का माहौल है और वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की योजना बना रहे हैं।

    Share:

    J&K: पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों को बड़ी सौगात, 68 वर्ष बाद मिलेगा भूमि का मालिकाना हक

    Fri Sep 16 , 2022
    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद विकास की गति तो तेज हुई ही है, उसके साथ ही उन लोगों को अपना हक भी मिला है, जिससे वे सदियों से वचिंत थे, जिनमें पाकिस्तानी रिफ्यूजी, वाल्मीकि सामाज, गोरखा सामाज और पीओजेके रिफ्यूजी (देश के बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर आए हिंदू शरणार्थी) शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved