• img-fluid

    इंदौर में नोटा को रिकार्ड तोड़ मत मिले

  • June 04, 2024

    • नोटा ने पूरे देश में इंदौर को बना डाला नंबर 1…शंकर ललवानी की विराट जीत भी फीकी नजर आई
    • सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों में इंदौर के चुनाव परिणामों में सिर्फ नोटा की ही चर्चा

    इंदौर। स्वच्छता से लेकर हर तरह के रिकार्ड बनाने में अव्वल इंदौर ने इस बार नोटा का भी रिकार्ड बना डाला। भाजपा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को यकायक चुनाव मैदान से ेहटाने और भाजपा में शामिल किए जाने की हरकतों से नाराज लोगों ने नोटा को हथियार बनाकर अपनी नाराजगी प्रकट की और अब तक देश में सर्वाधिक नोटा का रिकार्ड बनाने वाले बिहार के गोपालगंज में डले 51660 नोटा मतों के मुकाबले अब तक की गणना में ही नोटा के पक्ष में 69046 मत डल चुके थे। अभी मतगणना बाकी है और नोटा के मतों का यह आंकड़ा 2 लाख तक पार कर सकता है। नोटा के इस रिकार्ड ने भाजपा प्रत्याशी शंकर ललवानी की विराट जीत को भी फीका कर डाला।

    इंदौर का लोकसभा चुनाव इस बार सन्नाटे वाला और अत्यंत नीरस रहा, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम रणछोड़दास साबित हुए और नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए, जिसको लेकर उनकी लगातार तीखी आलोचना भी होती रही। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी मैदान में अकेले बचे। हालांकि भाजपा ने अपने पक्ष में मतदान अवश्य करवाया और साढ़े 15 लाख से अधिक इंदौरियों ने वोट दिए। मगर पहले दिन से ही नोटा को लेकर चर्चा शुरू हो गई और कांग्रेस ने भी नोटा का बटन दबाने का अभियान चलाया। वहीं शहर के जागरूक मतदाताओं ने भी नोटा को पसंद किया और कांग्रेस प्रत्याशी के ऐन वक्त पर पाला बदलने को लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं माना। यही कारण है कि शहर के कई बुद्धिजीवी और संभ्रांत मतदाताओं ने भी नोटा को वोट दिए और वह परिणाम से उजागर भी हो रहा है।


    आज सुबह जैसे ही स्टेडियम में मतगणना शुरू हुई तो सभी की उत्सुकता नोटा को लेकर ही थी, कि उसे कितने वोट मिले। जैसे-जैसे संख्या आगे बढ़ते गई नोटों की संख्या में भी इजाफा हुआ और चौथे राउंड में ही नोटा को 51 हजार 864 वोट मिल गए थे। इसके चलते उसने बिहार के गोपालगंज सीट पर बने रिकॉर्ड को तोड़ दिए, जहां 51 हजार 660 वोट मिले थे। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में नोटा को मात्र 5 हजार वोट ही हासिल हुए थे। जबकि इस बार पहले ही राउंड में नोटा का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया था। दूसरी तरफ शंकर लालवानी जो रेस में अकेले ही दौड़ते हुए नम्बर वन भले ही आ गए हों मगर नोटा की चमक ने उनकी विराट जीत को भी एकतरह से फीका कर दिया। खबर लिखे जाने तक श्री लालवानी 4 लाख मतों से आगे निकल चुके थे। वहीं नोटा को भी 75 हजार से ज्यादा वोट मिल गए हैं। सभी राउंड की मतगणना पूरी होने पर नोटा का आंकड़ा 2 लाख पार चला जाएगा। अभी तक नोटा के मामले में बिहार के गोपालगंज का नाम था, जहां पर 51 हजार 660 वोट उसे मिले थे। मगर इंदौरियों ने आज शुरुआत में ही नोटा के खाते में 75 हजार से अधिक वोट समाचार लिखने तक जमा कर दिए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी पौने 4 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। उनकी विराट जीत को नोटा की चर्चा ने फीका कर दिया। सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों से लेकर शहरभर में सिर्फ नोटा को कितने वोट मिल रहे हैं उसी को लेकर अधिक उत्सुकता नजर आई। मतगणना पूरी होने तक उम्मीद है कि नोटा का आंकड़ा 2 लाख पार कर लेगा। वहीं शंकर लालवानी की जीत भी 12 लाख मतों से अधिक की रहेगी। यानी इंदौरियों ने एक साथ दो रिकॉर्ड आज बना दिए।

    Share:

    नर्मदा प्रोजेक्ट कीमुख्य लाइन में घटिया पाइप लगाने का आरोप

    Tue Jun 4 , 2024
    इंदौर। जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसान नेता ने नर्मदा प्रोजेक्ट मेंकरोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और उनका कहना है कि घटिया क्वालिटी के पाइपों का इस्तेमाल मुख्य लाइन में किया जा रहा है। उनकी मांग है कि नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत जितने भी कार्य चल रहे हैं, उसकी जांच सीबीआई या […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved