• img-fluid

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1951 नये मरीज, संख्या हुई 1,15,891

  • August 24, 2020

    गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1951 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,15,891 हो गई है। जिसमें से 87,396 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3783 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 28,106 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 360 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

    असम में नये मरीजों की संख्या 1272 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 90,741 है। जबकि 70,901 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3259 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 19,595 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 242 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 331 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8717 हो गई है। जबकि, 6182 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2445 मरीजों का इलाज चल रहा है। 72 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

    मणिपुर में 114 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5246 हो गई है, वहीं 3616 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 161 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1608 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 22 मरीज की मौत हो चुकी है।

    नगालैंड में 51 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3686 हो गई है। राज्य में 2294 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1376 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

    अरुणाचल प्रदेश में 40 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3263 हो गई है। वहीं 2297 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 961 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

    मेघालय में 106 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1917 हो गई है। जिसमें से 776 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1133 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 07 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    मिजोरम में 15 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। जबकि, 459 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 459 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

    सिक्किम में 22 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1403 हो गई है। वहीं 871 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 529 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Share:

    देश में कोरोना संक्रमित संख्‍या 31 लाख के पार , स्वस्थ होने वाले 23 लाख से अधिक

    Mon Aug 24 , 2020
    नयी दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की विकरालता थमने का नाम नहीं ले रही है और पिछले 24 घंटों में 61 हजार से अधिक नये मामलों के साथ संक्रमण का आंकड़ा 31 लाख से पार हो गया हालांकि इस बीमारी से स्वस्थ होने की संख्या में भी इजाफा हो रहा है तथा अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved