• img-fluid

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले 2535 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 53,041 हुई

  • August 01, 2020

    गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार नये रिकार्ड बना रहा है। जिसके चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में इस महामारी की भयावहता को समझा जा सकता है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये चिंता का सबब बने हुए हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2535 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 53041 हो गई है। जिसमें से 37620 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1795 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 15260 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 137 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

    असम में नये मरीजों की संख्या 1862 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 40270 है। जबकि, 30358 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1277 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 9811 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 98 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    त्रिपुरा में 274 कोरोना के नए मरीज सामने आये हैं। कुल मरीजों की संख्या 4996 हो गई है। जबकि, 3327 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 365 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1630 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

    मणिपुर में 116 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2621 हो गई है, वहीं 1689 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 927 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हो चुकी है।

    नगालैंड में 127 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1693 हो गई है। राज्य में 635 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुआ है। 1052 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 04 मरीजों की हुई मौत।

    अरुणाचल प्रदेश में 107 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1591 हो गई है। वहीं 918 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 91 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 670 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

    मेघालय में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 823 हो गई है। जिसमें से 215 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 603 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    मिजोरम में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 408 हो गई है। जबकि, 247 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 160 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    सिक्किम में 29 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 639 हो गई है। वहीं 231 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 407 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Share:

    अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख से अधिक हुई, 153,311 की अब तक मौत

    Sat Aug 1 , 2020
    वाशिंगटन । विश्व की महाशक्ति माने वाले देश अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार सामने आ रहे नए मामलों से देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 लाख को पार कर 4,558,994 पर पहुंच गयी।अमेरिका में लगातार चौथे दिन घातक कोरोना वायरस के संक्रमण से 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved