विदेश

गुपचुप युद्ध की तैयारी कर रहा North Korea, किम ने दिया हथियार उत्पादन बढ़ाने का आदेश

प्योंगयांग (Pyongyang)। उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) के उत्पादन में तेजी से वृद्धि करने और अपने देश से “नए शीत युद्ध” में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) का सामना करने वाले राष्ट्रों के गठबंधन में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया। मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम ने संसद के दो दिवसीय सत्र के दौरान परमाणु हथियार को लेकर टिप्पणी की है। किम ने इस बयान में बताया कि देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम के विस्तार की उनकी नीति को शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन किया गया है। मंगलवार और बुधवार को सुप्रीम पीपुल्स असेंबली का सत्र किम द्वारा इस महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और सैन्य और प्रौद्योगिकी स्थलों का दौरा करने के लिए रूस के सुदूर पूर्व की यात्रा के बाद हुआ है।


उत्तर कोरिया धीरे-धीरे अपने कोरोना महामारी लॉकडाउन को समाप्त कर रहा है। किम सक्रिय रूप से मास्को और बीजिंग के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ा रहा है। उत्तर कोरिया अपने आपको राजनयिक अलगाव से बाहर निकलने और वाशिंगटन के खिलाफ एकजुट मोर्चे में शामिल करने का प्रयास कर रहा है। किम ने दुनिया को “नए शीत युद्ध” (New Cold War) में प्रवेश करने का संकेत दिया है। किम ने उत्तर कोरिया को अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने का आदेश दिया है।

उत्तर कोरिया के नए परमाणु निर्माण नीति को मिली मंजूरी
केसीएनए ने कहा कि असेंबली के सदस्यों ने “देश के अस्तित्व और विकास के अधिकार को सुनिश्चित करने, युद्ध को रोकने और परमाणु हथियारों को उच्च स्तर पर तेजी से विकसित करके क्षेत्रीय और वैश्विक शांति की रक्षा करने” के लिए संविधान में एक नए निती को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

Share:

Next Post

पूर्व PM इमरान खान को कड़ी सुरक्षा वाली जेल में किया शिफ्ट

Thu Sep 28 , 2023
इस्‍लामाबाद (islamabad)। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) को मंगलवार रात अटक जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,18 कारों का पुलिस काफिला इमरान खान को रावलपिंडी जेल ले गया। गौरतलब है कि इस्लामाबाद उच्च […]