img-fluid

‘सब चंगा सी का ढोल पीटने से फुर्सत नहीं, शिवराज की शिकायत पर कांग्रेस का सरकार पर तंज

  • February 22, 2025

    नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को एविएशन और रेलवे सेक्टर में समस्याओं को लेकर सरकार पर तंज कसा। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई असुविधा का हवाला देते हुए कहा- सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं होने वाला, क्योंकि ऊपर सब चंगा सी का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है।

    कांग्रेस ने यह टिप्पणी तब की, जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर चिंता जताई और खराब सीटों के लिए एयरलाइन के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए।


    कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। पार्टी ने लिखा, ‘यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब चूंकि शिवराज जी को समस्या हुई, तो वे ट्वीट कर रहे हैं- शायद इस पर कार्रवाई हो जाए।’

    कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि कोई भी व्यवस्था ऊपर से तय होती है, और ऊपर ‘सब चंगा सी’ का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है। जबकि, लोग परेशान हैं।

    Share:

    'दोस्ती और सहयोग की मिसाल हैं भारत-भूटान संबंध', विदेश मंत्रालय का बयान

    Sat Feb 22 , 2025
    नई दिल्ली। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के संबंध एक मिसाल हैं, जो विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के तहत भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का भारत दौरा हुआ। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह बात कही। तोबगे ने 20 से 21 फरवरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved