img-fluid

नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव : नड्डा

  • September 13, 2020

    पटना । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को एक बार फिर से दोहराया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा और लोजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बिहार भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम को संबोधित किया और आत्मनिर्भर बिहार-2020 पोर्टल भी लांच किया। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। जेपी नड्डा ने शनिवार को यहाँ प्रदेश भाजपा कार्यालय से आत्मनिर्भर रथ को बिहार के सभी जिलों के लिए रवाना किया। यह रथ जिलों में जाकर आत्मनिर्भर बिहार बनाने का अभियान चलाएगा और फीडबैक लेगा।

    बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नया नारा दिया है। ‘जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार’ के नारे के साथ भाजपा इस बार चुनावी समर में उतरने जा रही है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार की यात्रा बिहार को मुख्यधारा में लाकर खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले नेताओं का क्या वक्तव्य होता था? हम देखेंगे, हम करेंगे, हम कर नहीं पा रहे हैं । 2014 के बाद, मोदी जी के बाद राजनीति की संस्कृति यह बदली है कि हम कर सकते हैं , हम करेंगे।

    इससे पहले जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल और जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए की ओर से अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर चर्चा की गई।

    इससे पहले शुक्रवार की देर शाम भाजपा अध्यक्ष नड्डा पटना पहुंचे। बतौर अध्यक्ष दूसरी बार बिहार आए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को पार्टी से जोड़ें। पार्टी के लगभग छह दर्जन प्रमुख नेताओं की बनी संचालन समिति की बैठक में कहा कि लाभार्थियों को पता नहीं रहता कि उन्हें कैसे व किस मद में लाभ मिला है। सभी तरह के लाभार्थियों को एनडीए से जोड़ने के लिए अलग-अलग अभियान चलाएं।

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस तबके को वोट के रूप में परिवर्तित करें। कमजोर व वंचित तबका, महिलाओं के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं के बारे में उनको बताएं ताकि वे एनडीए के पक्ष में वोट कर सकें। लोगों को बताएं कि मोदी जी के साथ चलकर ही बिहार भी तेजी से तरक्की करेगा। कोरोना, बाढ़ से सतर्क रहते हुए चुनावी तैयारी करें। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    सीमा पर इस बार चीन फंसा अपनी ही चालों में

    Sun Sep 13 , 2020
    नई दिल्ली। चुशुल में शनिवार को 5वीं बार भारत और चीन के बीच ब्रिगेड-कमांडर स्तर की वार्ता हुई। यह बैठक भी उम्मीदों के मुताबिक नाकाम रही। दोनों पक्षों के बीच अगले कुछ दिनों में फिर कोर कमांडर-स्तरीय छठी बैठक होने की उम्मीद है। इस बार चीन अपनी ही चालों में फंसा है। भारत ने पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved