• img-fluid

    प्रचार के अंतिम दिन नीतीशकुमार का ऐलान, ये मेरा आखिरी चुनाव

  • November 05, 2020


    पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।

    बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उन्होंने नालंदा के हरनौत से राजनीति में एंट्री की। हरनौत विधानसभा सीट से नीतीश कुमार चार बार चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें 1977 और 1980 के चुनाव में हार मिली, जबकि 1985 और 1995 के चुनाव में वो विजयी हुए।

    नीतीश कुमार ने साल 2004 में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें नालंदा से जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा।

    Share:

    बर्थडे पर कोहली की हुई केक थेरेपी

    Thu Nov 5 , 2020
    नई दिल्ली।  तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे पर पूरी तरह केक लगा हुआ है। साथी खिलाड़ियों ने विराट कोहली के चेहरे पर केक थेरेपी की है। हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले कोहली ने पत्नी अनुष्का और टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया। रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved