• img-fluid

    अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए नीतीश कुमार, जानें नियुक्ति पत्र बांटते-बांटते ऐसा क्या हो गया

  • October 21, 2024

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीएम नीतीश कुमार काम कराने के लिए अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए हों। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को पटना के बापू सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे थे। इस दौरान वहीं पर बैठे डीजीपी और मुख्य सचिव की ओर इशारा करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ा और उनसे कहा कि और अधिक नियुक्तियां करा दीजिए।


    आज सोमवार को पटना के गांधी मैदान में 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को सीएम नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। वहीं नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान सीएम नीतीश कुमार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते दिखे। अधिकारियों के सामने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव के सामने हाथ जोड़ा। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए। बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार अधिकारियों के हाथ जोड़ चुके हैं।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों- मधु कश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी तथा रौशनी कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। बता दें कि 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों में 442 महिलाएं चयनित हुई हैं।

    Share:

    बहराइच हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पर गिरी गाज

    Mon Oct 21 , 2024
    बहराइच। यूपी के बहराइच में हुई हिंसा मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक को डीजीपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। दुर्गा प्रसाद तिवारी जिले के नये अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। दरअसल मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved