img-fluid

बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच फिर हुई भिड़ंत

  • March 20, 2025

    पटना। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की नोकझोंक भी तेज हो गई है। आज बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच फिर से तीखी नोकझोंक हुई। नीतीश कुमार ने RJD सदस्यों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं आग्रह करूंगा कि आप लोग बैठ जाइए, अगर किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हम आज ही जानकारी लेंगे।’

    इसी दौरान उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘इनके पति की सरकार थी, बाद में इन्हें बिठा दिया। ये लोग कभी कुछ किया है? हमलोगों ने सब काम किया है, आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग सिर्फ प्रचार चाहते हैं।’


    नीतीश ने RJD पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘आप लोग आज तक कोई काम नहीं किए हैं, हम किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम होता था, हम लोगों ने उसे सुधारा। जैसे ही गड़बड़ियां दिखीं, हमने उन्हें हटाया। अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गईं। सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है।’

    इस पर राबड़ी देवी ने भी पलटवार किया। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में 2005 के बाद सब हुआ है। क्या 2005 से पहले बिहार में जिला नहीं था? विकास नहीं था? क्या नहीं था? उन्होंने आगे कहा, “हम लोग बिहार सरकार को सहयोग दे रहे हैं लेकिन सरकार भाग रही। भारतीय जनता पार्टी जब विपक्षी दल में थी तो क्या हर दिन हंगामा और प्रदर्शन नहीं करती थी? हम लोग कहां उठकर खड़े होते थे?

    राबड़ी देवी ने आगे नीतीश कुमार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘आज अशोक चौधरी फिरौती ले रहे हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं।’ इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई। बिहार की राजनीति में इस तकरार से सियासी माहौल और भी गरम हो गया है।

    Share:

    चीन ने 4 लोगों को लटकाया तो भड़क उठा कनाडा, ड्रैगन बोला- ये हमारा हक, मगर इसके पीछे...

    Thu Mar 20 , 2025
    डेस्क: कनाडा ने चीन में चार कनाडाई नागरिकों को फांसी देने की कड़ी निंदा की है. कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि ये फांसी मानवता के बुनियादी अधिकारों के खिलाफ है. कनाडा ने चीन से अपील की थी कि वह इन लोगों को माफ़ कर दे, लेकिन चीन ने उनकी अपील नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved