• img-fluid

    पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, जानें कौन होगा शामिल और किसने किया आने से इनकार

  • July 27, 2024

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज यानी 27 जुलाई को नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI Aayog) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र (developed nation) बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष निकाय है। इसमे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Minister), केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं। हालांकि, इस बैठक में कौन शामिल होगा कौन नहीं अभी इस पर संशय बना हुआ है।


    दरअसल, शनिवार को होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि, एनडीए के सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। वहीं विपक्षी दलों के कई मुख्यमंत्रियों ने भाग नहीं लेने का फैसला किया है। आइए जानते हैं कि कौन बैठक में शामिल हो रहा और कौन नहीं।

    यह लोग नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    अरुणाचल मुख्यमंत्री पेमा खांडू
    अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चौना मेन
    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा
    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई
    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा

    इस बैठक की खास बात यह है कि इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। हालांकि, वह इस दौरान केंद्रीय बजट 2024-25 में विपक्षी शासित राज्यों के प्रति केंद्र के सौतेले रवैय के खिलाफ आवाज उठाने की योजना बना रही हैं।

    बनर्जी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, ‘बजट से पहले मैंने कहा था कि मैं बैठक में शामिल होऊंगी। मेरे लिखित भाषण की एक प्रति भी उनकी आवश्यकता के अनुसार नीति आयोग को भेजी गई थी। जब बजट पेश किया गया तो पाया गया कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की कैसे उपेक्षा की गई। सौतेला रवैया अपनाया गया। मैं इस बारे में बोलना चाहती हूं। अगर वे मुझे बोलने की अनुमति देते हैं, तो ठीक है। अगर वे नहीं करते हैं तो मैं विरोध करूंगी और चली जाऊंगी।’

    बैठक में कौन शामिल नहीं होगा?
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
    पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी

    अभी इनके नाम की पुष्टि नहीं

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार

    किस मुद्दे पर होगी चर्चा?
    नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहभागी शासन और साझेदारी बढ़ाने के साथ सरकारी हस्तक्षेप के जरिए ग्रामीण और शहरों में रहने वालों के लिए क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाने के लिए डिलिवरी मैकेनिज्म में सुधार लाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में राज्यों की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

    नीति आयोग ने कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। नौवें नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस विजन पर चर्चा होगी।

    Share:

    Pakistan: जेल में बंद इमरान खान लड़ेंगे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव!

    Sat Jul 27 , 2024
    इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister Imran Khan) भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मामलों में जेल में बंद हैं. इस बीच खबर है कि वह जेल के भीतर से ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के चांसलर का चुनाव (Election of Chancellor) लड़ने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved